पंजाब भाजपा ने कहा- सीएम चन्नी के बजाय सिद्धू को चुनाव कमेटी का चेयरमैन बनाना दलित समाज से धोखा

पंजाब भाजपा महासचिव राजेश बागा ने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस के दोहरे चरित्र तथा भ्रष्टाचार से बहुत अच्छी वाकिफ हो चुकी है।पहले से ही जनता कांग्रेस को वोट करके खून के आंसू रो रही है। ऐसे में वह इस बार भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता बेदखल कर देगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 17 Dec 2021 12:07 PM (IST) Updated:Fri, 17 Dec 2021 12:07 PM (IST)
पंजाब भाजपा ने कहा- सीएम चन्नी के बजाय सिद्धू को चुनाव कमेटी का चेयरमैन बनाना दलित समाज से धोखा
भाजपा महासचिव राजेश बागा की फाइल फोटो।

जासं, जालंधर। प्रदेश भाजपा महासचिव राजेश बागा ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब में चुनाव कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हैं और चुनाव कमेटी का चेयरमैन भी उन्हें ही बनाया जाना चाहिए था। कांग्रेस हाई-कमान ने नवजोत सिद्धू को चेयरमैन बनाकर दलित समुदाय का घोर अपमान करके उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू को चेयरमैन बनाए जाने से एक बार फिर कांग्रेस का दलित-विरोधी दोहरा चेहरा सामने आया है। 

राजेश बागा ने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस के दोहरे चरित्र तथा भ्रष्टाचार से बहुत अच्छी वाकिफ हो चुकी है।पहले से ही जनता कांग्रेस को वोट करके खून के आंसू रो रही है। ऐसे में वह इस बार भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता बेदखल कर देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान अपने ही दलित मुख्यमंत्री चन्नी को दरकिनार कर उन्हें धोखा दे रही है। ऐसे में वह जनता के साथ कुछ भी कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलित मुख्यमंत्री बनाकर सिर्फ वोट बटोरने की राजनीतिक चाल चली है। दलितों को दिया कुछ नहीं। कांग्रेस चाहती है कि अपनी सरकार बनाने के लिए दलितों का वोट बैंक पक्का कर लिया जाए।

राजेश बागा ने कहा कि ऐसी ही चाल कांग्रेस ने महारष्ट्र में भी चली थी। दलित सुशील कुमार शिंदे को चुनाव के समय कुछ देर के लिए मुख्यमंत्री बनाया था। बाद में सरकार बनने पर शिंदे को किनारे लगा दिया गया था। कांग्रेस की हमेशा से ही नीति रही है कि दलित समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर सरकार बनने के बाद उन्हें हाशिये पर फेंक देना। ऐसला दलित समाज इस बार सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की भ्रष्टाचार व दोगली राजनीति से बहुत दुःखी है और पंजाब में सत्ता-परिवर्तन के लिए ठान चुकी है और भाजपा को इस परिवर्तन के रूप में देख रही है। क्यूंकि जनता जानती है कि भाजपा जनता से जो वादे करेगी उन्हें अवश्य पूरा करेगी। केंद्र में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश की जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है। इसलिए जनता पंजाब में डबल इंजन की सरकार बना कर प्रदेश का व विकास करवाने का मन बना चुकी है।

chat bot
आपका साथी