कोरोना काल में बढ़ी पल्स ऑक्सीमीटर की मांग, दाम बढ़े

कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही लोगों के दिलों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Sep 2020 07:18 AM (IST) Updated:Fri, 04 Sep 2020 07:18 AM (IST)
कोरोना काल में बढ़ी पल्स ऑक्सीमीटर की मांग, दाम बढ़े
कोरोना काल में बढ़ी पल्स ऑक्सीमीटर की मांग, दाम बढ़े

जगदीश कुमार, जालंधर

कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही लोगों के दिलों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। कोरोना की गिरफ्त में आए मरीजों व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की ऑक्सीजन सेच्युरेशन कम होने से सांसे उखड़ने लगी हैं। इन दिनों शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को जांचने के लिए छोटा सा उपकरण पल्स ऑक्सीमीटर ज्यादातर घरों में अपनी जगह बना चुका है। जिले में पिछले डेढ़ माह से मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही इसकी मांग भी तेजी से बढ़ी है। मांग बढ़ने के कारण इसके दाम में भी भारी उछाल आया है। जानकारी के मुताबिक कोरोना काल से पहले पल्स ऑक्सीमीटर की कीमत 500 रुपये प्रति पीस थी, जो अब 750 से 900 रुपये प्रति पीस तक पहुंच गई है। रिटेल दुकानदार व ऑनलाइन शॉपिग में मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।

इस बारे में होलसेल केमिस्ट आर्गनाइजेशन के प्रधान रीशु वर्मा का कहना है कि पिछले डेढ़ माह में जिले में करीब 65 हजार पल्स ऑक्सीमीटर की बिक्री हुई। पल्स ऑक्सीमीटर की कीमत 750 रुपये से लेकर 6200 रुपये तक है। उन्होंने होलसेल में इसके दाम में बढ़ोतरी से इंकार किया। उधर, इस संबंध रतन अस्पताल के डॉ. बलराज गुप्ता ने कहा कि घर में आइसोलेट रहने वाले मरीजों को विभाग की ओर से ऑक्सीजन की मात्रा जांचने की हिदायतें दी गई हैं। इसके अलावा मरीजों के घर जाने वाली टीमें भी पल्स व ऑक्सीजन की मात्रा की जांच कर रही हैं। ऑक्सीजन की मात्रा कम होने पर मरीज को अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। पल्स ऑक्सीमीटर एक छोटा उपकरण है। जोकि चिप क्लिप या बड़े कपड़ों की पिन की तरह है। इसे उंगली में क्लिप की तरह फंसाया जाता है। इसके बाद इसमें लगे सेंसर ये पता लगा पाते हैं कि खून में ऑक्सीजन की मात्रा कितने फीसद है। इसकी रीडिग ऑक्सीमीटर की डिजिटल स्क्रीन पर दिखती है। स्क्रीन पर 95 से 100 के आसपास डिजिट दिखे तो ये सामान्य है। वहीं, सांस से जुड़ी समस्या वाले मरीजों में ये संख्या काफी कम हो सकती है। अगर ऑक्सीजन रीडिग 92 या उससे कम हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

डॉ. सतीश कुमार, जिला एपीडिमोलॉजिस्ट आप घर-घर जाकर लोगों की ऑक्सीजन की जांच करेगी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपप्रधान डॉ. संजीव शर्मा का कहना है कि कोरोना काल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई लोगों को इसकी जानकारी नही हैं कि उनमें ऑक्सीजन कम हो रही है। इसकी वजह से मृत्यु दर बढ़ने का खतरा है। पार्टी हर गांव व वार्ड में एक-एक पल्स ऑक्सीमीटर मुहैया करवाएगी और पार्टी के वॉलंटियर घर-घर जाकर लोगों में ऑक्सीजन की जांच करेंगे। राज्य में 16 हजार पल्स ऑक्सीमीटर खरीदे जाएंगे।

chat bot
आपका साथी