फोक डांस में प्रणव, वेस्टर्न डांस में हार्दिक उप्पल प्रथम

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 04:08 AM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 04:08 AM (IST)
फोक डांस में प्रणव, वेस्टर्न डांस में हार्दिक उप्पल प्रथम
फोक डांस में प्रणव, वेस्टर्न डांस में हार्दिक उप्पल प्रथम

जागरण संवाददाता, जालंधर

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगियों के दौरान विद्यार्थियों ने क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, फ्यूजन, कंटेंपररी, वेस्टर्न और फोक डांस प्रस्तुत कर समा बांधा।

पांचवीं कक्षा से फोक डांस में प्रणव सिंह बोधी ने पहला, दिलजोत कौर ने दूसरा और अनिका उप्पल ने तीसरा स्थान पाया। वहीं क्लासिकल डांस में चिनार गोयल को विशेष पुरस्कार दिया गया। इसी तरह से कंटेंपररी में रिद्धि खन्ना और वेस्टर्न डांस में हार्दिक उप्पल ने पहला स्थान पाया। फ्यूजन डांस में मिशा तलवार को विशेष पुरस्कार दिया गया।

मिडिल स्तर से फोक डांस में अमायरा साहनी ने पहला, निकुंज अग्रवाल ने दूसरा व मान्या जायसवाल ने तीसरा स्थान पाया। वहीं सेमी क्लासिकल में नायरा बाली और आस्था धवन ने पहला, पर्ल अरोड़ा ने दूसरा, वेस्टर्न डांस में नील नानक सिंह ने पहला, ओम्या मल्होत्रा ने दूसरा, फ्यूजन डांस में गौरिका जोशी और नमिशा बेरी ने पहला स्थान हासिल किया। सीनियर स्तर पर फोक डांस में रीत कौर ने पहला, यशिका भाटिया और जपलीन कौर ने दूसरा और वंशिका भाटिया और कनिका वर्मा ने तीसरा स्थान पाया। क्लासिकल डांस में हरसिमर कौर, सेमी क्लासिकल में मिशा पुरी और राधिका वर्मा ने पहला व अहाना सोनी ने दूसरा स्थान पाया। फ्यूजन डांस में सान्या मेहता और आनंदिता आनंद ने पहला, आशना साहनी ने दूसरा हासिल किया। प्रिसिपल गिरीश कुमार ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि वह अपने अंदर छिपी प्रतिभा को उभार सकें। नृत्य कला तो मनुष्य को शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने में सहायक होती है।

chat bot
आपका साथी