Jalandhar Today 27th February ः आज मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का प्रकाशोत्सव, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

जालंधर में श्री गुरु रविदास जी का प्रकाशोत्सव शहर में आज विभिन्न जगहों पर मनाया जाएगा। जिसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी में समागम का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:56 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:56 AM (IST)
Jalandhar Today 27th February ः  आज मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का प्रकाशोत्सव, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में श्री गुरु रविदास जी का प्रकाशोत्सव आज विभिन्न जगहों पर मनाया जाएगा।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 27 फरवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- श्री गुरु रविदास जी का प्रकाशोत्सव शहर में आज विभिन्न जगहों पर मनाया जाएगा। जिसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इस क्रम में श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी में समागम का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। यहां पर लगाए जा रहे विशाल पंडाल में रागी जत्थे के सदस्य शबद गायन के साथ संगत को निहाल करेंगे। वहीं जिले भर से पहुंची संगत के लिए लंगर का इंतजाम दोपहर 1 बजे से रहेगा। इसी तरह श्री गुरु रविदास मंदिर कटरा मोहल्ला बस्ती दानिश्मंदा में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक निरंतर चलेगा।

- देश भगत यादगार हॉल में एग्जीबिशन का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। जिसमें देश भर से 75 स्टॉल लगाए गए हैं। जहां से रात 10 बजे तक हर तरह की खरीदारी की जा सकती है।

- अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर शहर में संपर्क अभियान जारी है। जिसके तहत संपर्क कमेटी के सदस्य शाम 4 बजे विजय नगर इलाके में संपर्क अभियान चलाएंगे।

- भगवान शनि देव को समर्पित हवन यज्ञ का आयोजन मां बगलामुखी धाम, गुलमोहर सिटी में रात 7.30 बजे से होगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी