होटल व रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति 11 बजे तक की जाए

आठ जून से होटल/रेस्टोरेंटों को खोले जाने की अनुमति का होटल इंडस्ट्री में स्वागत किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 01:54 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 06:06 AM (IST)
होटल व रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति 11 बजे तक की जाए
होटल व रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति 11 बजे तक की जाए

जागरण संवाददाता, जालंधर : लॉकडाउन-पांच में दी गई राहत के अंतर्गत आठ जून से होटल व रेस्टोरेंटों को खोले जाने की अनुमति का होटल इंडस्ट्री ने स्वागत किया है। होटल संचालकों का तर्क है कि बस परिवहन, ट्रेन और फ्लाइट के शुरू हो जाने के बाद होटलों का खुलना बेहद जरूरी हो गया था। क्योंकि परिवहन सेवाएं चालू होने के बाद होटल इंडस्ट्री के गेस्ट भी यात्रा करने लगे हैं और उनके रहने-खाने की व्यवस्था के लिए होटल व रेस्टोरेंट का संचालन होना समय की जरूरत भी था। जालंधर की होटल इंडस्ट्री के संचालकों का कहना है कि होटलों को सबसे पहले बंद किया गया था और ढाई महीने बाद होटलों का खुलना इंडस्ट्री के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

नौ बजे रेस्टोरेंट बंद करना ठीक नहीं

जालंधर के प्रमुख होटलियर राकेश सभ्रवाल ने कहा कि सरकार ने आठ जून से होटल व रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति देकर प्रशंसनीय कदम उठाया है, लेकिन सरकार को होटल व रेस्टोरेंट बंद करने की निर्धारित समय अवधि को रात नौ बजे से बढ़ाकर 11 बजे तक करना जरूरी है। रात नौै बजे रेस्टोरेंट बंद नहीं किए जा सकते हैं, क्योंकि रात आठ बजे के करीब गेस्ट रेस्टोरेंटों में आना शुरू करते हैं और नौ बजे तक रेस्टोरेंट बंद करना संभव नहीं होगा। इस कारण होटल, रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति रात 11 बजे तक होनी चाहिए।

इंडस्ट्री को दोबारा वर्किंग में लाना जरूरी

हवेली ग्रुप के संचालक सतीश जैन ने कहा कि बीते ढाई महीने से बंद हो चुकी इंडस्ट्री को दोबारा से वर्किंग में लाया जाना बेहद जरूरी हो गया था। होटल इंडस्ट्री सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए काम करेगी।

chat bot
आपका साथी