9pm 9 minute: जालंधर में फैला उजियारा, शहरवासियों ने लिया कोरोना को हराने का संकल्प

जालंधर में रात 9 बजते ही लोग अपने घरों के बाहर या बालकनी में आ गए। देखते ही देखते शहर दीयों टार्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट की रोशनी में नहा गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 08:56 PM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 09:03 PM (IST)
9pm 9 minute: जालंधर में फैला उजियारा, शहरवासियों ने लिया कोरोना को हराने का संकल्प
9pm 9 minute: जालंधर में फैला उजियारा, शहरवासियों ने लिया कोरोना को हराने का संकल्प

जालंधर, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार रात 9 बजे जिले के लोगों ने भी अपने घर के बाहर दीये, टार्च या मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाकर कोरोना के खिलाफ जंग में एकजुटता का प्रदर्शन किया। रात 9 बजते ही लोग अपने घरों और बालकनी में आ गए। हर कोई इस मुहिम में शामिल हुआ। किसी ने दिये जलाए तो किसी ने बॉलकनी में आकर टार्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाई। इस दौरान गली, मोहल्लों और कॉलोनियों की रौनक देखते ही बनी।  जालंधरियों ने 9 मिनट तक रोशनी करके यह दिखा दिया कि वे भी देश भर के लोगों के साथ कोरोना को हराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। 

घर के बाहर दिया जलाते रघु एक्सपोर्ट के एमबी प्रवीण कुमार परिवारिक सदस्य।

दीप जलाकर एकजुटता का संदेश देते हुए प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल, पुरानी रेलवे रोड के प्रधान यादव खोसला और उनके पारिवारिक सदस्य पूजा, गुरचरण बजाज, नीलम, मानव, आशू, गोविंद, वैदेही, वंशिका।

खराब मौसम के बावजूद देखने लायक था लोगों का उत्साह

जालंधर में रात 9 बजे अचानक मौसम भी खराब हो गया। आसमान बादल छाने के साथ-साथ बिजली कड़कने लगी। तेज हवाओं के बीच भी लोगों ने घर के बल्ब, ट्यूबलाइटें बंद कर दिये जलाए। महिलाओं और परिवारों में जहां दिये और मोमबत्तियां जलाने का क्रेज दिखा तो वहीं युवाओं ने छत पर आकर मोबाइल की फ्लैश लाइट चमकाई। करीब 15 मिनट तक लोग एकजुटता का प्रदर्शन करते रहे।     

घर की छत पर दिया जलाते एनबी इंडस्ट्री के एमडी जसविंदर सिंह।

सीनियर अकाली नेता एवं पूर्व पार्षद बलबीर सिंह बिट्टू परिवार सहित छत पर मोमबत्तियां जलाते हुए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी