फरीदकोट घेराव में भारी गिनती में शामिल होंगे पेंडू मजदूर

इसके अलावा किरती किसान यूनियन के प्रदेश उपप्रधान राजिदर सिंह दीपसिंह वाला को रिहा करवाने की मांग भी उठाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 01:30 AM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:10 AM (IST)
फरीदकोट घेराव में भारी गिनती में शामिल होंगे पेंडू मजदूर
फरीदकोट घेराव में भारी गिनती में शामिल होंगे पेंडू मजदूर

संवाद सहयोगी, करतारपुर : पेंडू मजदूर यूनियन पंजाब की स्टेट कमेटी शोषण की शिकार महिला एमडी डॉक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए 18 दिसंबर को फरीदकोट में डीसी दफ्तर का घेराव करेगी। इसके अलावा किरती किसान यूनियन के प्रदेश उपप्रधान राजिदर सिंह दीपसिंह वाला को रिहा करवाने की मांग भी उठाएगी। कमेटी ने राज्य भर से पेंडू मजदूरों को इस संघर्ष में शामिल होने का ऐलान किया है।

यूनियन ने शनिवार को धीरपुर व अंबगढ़ में सरकार का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन किया। यूनियन के प्रदेश प्रधान तरसेम पीटर व महासचिव अवतार सिंह रसूलपुर ने कहा कि फरीदकोट में शारीरिक शोषण की शिकार महिला डॉक्टर को प्रशासन ने इंसाफ नहीं दिया। डॉक्टर के लिए इंसाफ की मांग करने वाले संघर्षशील लोगों व डॉक्टरों पर लाठियां बरसाई गई व आंसू गैस व पानी की बौछारें की गई। संघर्ष कमेटी के कन्वीनर व किरती किसान यूनियन के प्रदेश उपप्रधान राजिदर सिंह दीपसिंह वाला को फरीदकोट के महिला विरोधी प्रशासन ने झूठे केस में जेल भेजकर सच के लिए उठाने वाली आवाज को दबाया है।

chat bot
आपका साथी