कबड्डी व जिम्नास्टिक में पुलिस डीएवी स्कूल विजेता

डीएवी नेशनल स्पो‌र्ट्स क्लस्टर लेवल की प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रिसिपल डॉ. रश्मि विज ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 01:51 AM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 01:51 AM (IST)
कबड्डी व जिम्नास्टिक में पुलिस डीएवी स्कूल विजेता
कबड्डी व जिम्नास्टिक में पुलिस डीएवी स्कूल विजेता

जागरण संवाददाता, जालंधर : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की पीएपी कैंपस में डीएवी नेशनल स्पो‌र्ट्स क्लस्टर लेवल की प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रिसिपल डॉ. रश्मि विज ने किया। कबड्डी व जिम्नास्टिक की टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। लड़के वर्ग के कबड्डी स्पर्धा में पुलिस डीएवी स्कूल जालंधर कैंट ने पहला, डीआरवी डीएवी पब्लिक स्कूल फिल्लौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़की वर्ग में डीआरवी डीएवी पब्लिक स्कूल फिल्लौर ने पहला, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल जालंधर कैंट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिम्नास्टिक लड़की वर्ग में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल जालंधर कैंट ने पहला, डीएवी स्कूल पक्खोवाल लुधियाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी करिश्मा, वंशमीत, निशा, गुरप्रीत सिंह, सुमित मेहरा व दयानंद मॉडल स्कूल मॉडल टाउन के वाहे गुरुपाल सिंह को बेस्ट जिम्नास्टिक के खिताब से नवाजा गया। प्रिसिपल डॉ. रश्मी विज ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी