मुंह बोला चाचा नाबालिग भतीजी से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

मुंह बोला चाचा आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग भतीजी को पहले अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इसी बीच जब वह गर्भवती हुई तो एक महिला के घर लाकर उसका गर्भपात करवा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 12:13 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 12:13 AM (IST)
मुंह बोला चाचा नाबालिग भतीजी से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात
मुंह बोला चाचा नाबालिग भतीजी से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

संवाद सूत्र, फिल्लौर

मुंह बोला चाचा आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग भतीजी को पहले अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इसी बीच जब वह गर्भवती हुई तो एक महिला के घर लाकर उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता के पिता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है, फिलहाल आरोपी फरार है।

लड़की के पिता ने थाने में दी शिकायत में बताया कि राज मिस्त्री का काम करने वाला सोमा (35) जिसका तलाक हो चुका है, उसका मुंह बोला भाई बना हुआ था। वह अकसर उनके घर आता-जाता था। उसने बताया कि वह जब भी काम पर चला जाता तो पीछे से मौका पाकर सोमा उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा। दुष्कर्म के बाद उसे धमकाता था कि मुंह खोला तो माता-पिता को मार डालेगा। बच्ची डर के चलते उसका जुल्म सहती रही और इस बीच गर्भवती हो गई। लड़की के पिता ने बताया कि उसका गांव में किसी के साथ झगड़ा हो गया। इसके चलते उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसका इलाज करवाने के लिए उसकी बहन उसे अपने साथ फगवाड़ा ले गई। इसी दौरान सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी जिसके चलते वह वहीं कैद होकर रह गया और पीछे से सोमा ने लाकडाउन का फायदा उठा कर उसकी बेटी को घर से फिल्लौर लाकर एक महिला के घर रखकर उसका गर्भपात करवा दिया। लॉकडाउन समाप्त होते ही जब वह घर लौटा तो बेटी ने आपबीती बताई। यह सुनकर पहले तो वह शर्म के चलते दोबारा खुदकुशी करने लगा था आखिर में अपनी मासूम बच्ची को देखते हुए उसे न्याय दिलवाने का मन बनाया और उसे साथ लेकर पुलिस थाने ले आया।

थाना प्रभारी मुख्तयार सिंह ने बताया कि वे पीड़ित पक्ष को हर हाल में न्याय दिलवाएंगे। उन्होंने खुद सोमा के घर जाकर रेड की है वह घर में मौजूद नहीं था। आरोपित को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। लड़की को अदालत में पेश कर बयान करवाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी