सतनाम नगर गोलीकांडः लारेंस बिश्नाेई के गुर्गे रुड़कां की हत्या करने वाले औलख से NIA करेगी पूछताछ

पंचायत अफसर के बेटे को गोली मार हत्या करने के बाद चर्चा में आए सोनू रुड़कां के मर्डर में औलख से पूछताछ हाे सकती है। बताया जा रहा है कि एनआइए किसी भी वक्त घटनास्थल पर पहुंच सकती है।

By sukrant safariEdited By: Publish:Tue, 29 Nov 2022 01:06 PM (IST) Updated:Tue, 29 Nov 2022 01:06 PM (IST)
सतनाम नगर गोलीकांडः लारेंस बिश्नाेई के गुर्गे रुड़कां की हत्या करने वाले औलख से NIA करेगी पूछताछ
यूनाइटेड ड्राइवर यूनियन यूनियन के पंजाब प्रधान गुरमीत सिंह औलख से एनआइए करेगी पूछताछ। (जागरण)

संवाद सहयोगी, जालंधर। सूर्या एनक्लेव के पास सतनाम नगर में गाड़ी खड़ी करने के मामूली से विवाद के बाद लारेंस बिश्नोई के साथी सोनू रुड़कां की गोली मारकर हत्या करने वाले यूनाइटेड ड्राइवर यूनियन यूनियन के पंजाब प्रधान गुरमीत सिंह औलख से एनआइए भी पूछताछ कर सकती है। सोनू उस समय चर्चा में आया था जब उसने प्राणपुर में वीवा कोलाज के पास पंचायत अफसर जसविंदर सिंह के 24 वर्षीय बेटे तलविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय सामने आया था कि सोनू रुड़कां लारेंस बिश्नोई का करीबी है। अब उसकी तस्वीरें लारेंस बिश्नोई के साथ इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई हैं। इसके बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।

सोमवार रात काे हुई थी सोनू रुड़का की हत्या

बताया जा रहा है कि एनआइए किसी भी वक्त घटनास्थल पर पहुंच सकती है और पुलिस कस्टडी में बैठे गुरमीत सिंह औलख से पूछताछ भी कर सकती है। सोमवार रात यूनियन के प्रधान गुरमीत सिंह औलख मामूली से विवाद के बाद रविंदर कुमार उर्फ सोनू रुड़का निवासी पतिगांवकी, रुड़का कला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोनू अपने दोस्त बलजिंदर को मिलने के लिए उसके घर आया हुआ था। बलजिंदर गुरमीत सिंह औलख का चचेरा भाई है।

गाड़ी टकराने को लेकर हुआ था विवाद

बलजिंदर और गुरमीत की आपस में बनती नहीं थी। घटना वाली रात भी दोनों के बीच गाड़ी टकराने को लेकर मामूली सा विवाद हुआ। सोनू रुड़का बीच-बचाव कर रहा था तो गुरमीत सिंह औलख, जो नशे में धुत बताया जा रहा था, ने घर से अपनी लाइसेंसी पिस्तौल लाकर सोनू रुड़का को गोली मार दी। दूसरी गोली उसने बलजिंदर को हमारी लेकिन वह उसकी माता कुलजीत कौर की जांघ में लगी। इसके बाद उसने फिर गोली चलाई जो बजिंदर की हाथ में लगी।

सोनू रुड़का की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ कई तस्वीरें

सोनू रुड़का की गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के साथ कई तस्वीरें हैं, जो उसने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर डाली हुई थी। बता दें कि सोनू रुड़का पहले भी कई बार जेल जा चुका है जहां उसके संपर्क गैंगस्टरो से हुए थे। देहात पुलिस ने करीब एक साल पहले सोनू रुड़का को उसके साथी के साथ पकड़ा था तब भी उसके पास से पिस्तौल मिली थी।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ गोली कांड पहले उतरी पगड़ी, फिर चलाई गोली

सतनाम नगर में बीती रात हुए गोलीकांड की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है। सीसीटीवी में सारा विवाद कैद हो गया। उसमें नजर आया था कि बलजिंदर, सोनू रुड़कां और गुरमीत सिंह औलख आपस में पहले बहस करते हैं, फिर उनमें हाथापाई शुरू हो जाती है। इतने में गुरमीत ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली इसके बाद सोनू रुड़कां और बलजिंदर ने उससे पिस्तौल छीनने का प्रयास किया। इस दौरान गुरमीत की पगड़ी उतर गई जिसके बाद उसने सीधे गोली चलाई जो सोनू रुड़का की छाती में जा लगी। इसके बाद उसने दूसरी गोली चलाई जो बीच बचाव कर रही बलजिंदर की माता को जा लगी।

लारेंस बिश्नोई की फेसबुक पर आई पोस्ट 'बदला लेंगे‘

सोनू रुड़का की गोली लगने से मौत होने के बाद लांच बिश्नोई से उसके संबंध खुलकर उस समय सामने आ गए जब लारेंस बिश्नोई ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर बदला लेने की बात कही। लॉरेंस बिश्नोई की फेसबुक पोस्ट पर सोनू और विश्नोई की फोटो डालकर नीचे लिखा गया था 'आरआईपी सोनू रुड़का, भाई जल्दी ही बदला लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी