श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन 10 जनवरी को

दशम गुरु श्री गुरु गो¨बद ¨सह महाराज के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर में 10 जनवरी को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। शुक्रवार को जिले भर से ¨सह सभाओं, सेवा सोसायटियों, गतका अखाड़े, ¨नहग जत्थेबंदियों व सिख संगठनों की संयुक्त बैठक दोआबा के एतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेन्ट्रल टाउन में हुई।

By Edited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 10:01 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 10:05 PM (IST)
श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन 10 जनवरी को
श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन 10 जनवरी को
जागरण संवाददाता, जालंधर : दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर में 10 जनवरी को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। शुक्रवार को जिले भर से सिंह सभाओं, सेवा सोसायटियों, गतका अखाड़े, ¨नहग जत्थेबंदियों व सिख संगठनों की संयुक्त बैठक दोआबा के एतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेन्ट्रल टाउन में हुई। इस दौरान पुरातन मार्ग से ही नगर कीर्तन निकालने को लेकर भी सहमनती बनी। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान मोहन सिंह ढींढसा, हरकोमलजीत सिंह रोमी, चरणजीत सिंह मिंटा, सर्बजीत सिंह रामपाल व इकबाल सिंह ढींढसा ने कहा कि नगर कीर्तन में इस बार बीबीयों की गतका पार्टियों के करतब खास होंगे। नगर कीर्तन में विभिन्न संस्थाओं की तरफ से लंगर लगाकर व पुष्पवर्षा करके स्वागत किया जाएगा। उन्होंने सभी संगठनों के प्रतिनिधियों को सुबह व शाम के दीवान तथा कीर्तन दरबार में नगर कीर्तन को लेकर प्रचार करने की अपील की। नगर कीर्तन को लेकर जल्द ही संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर अमरजीत सिंह ब्रम्ही, त्रिलोक सिंह टायरां वाले, राजबीर सिंह शैंटी, हरिदंर सिंह डिंपी, गगनदीप सिंह गग्गी, अनमोल सिंह, रणजीत सिंह गोल्डी, रबिदंर सिंह सैनी, मनदीप सिंह बल्लू, अमरजीत सिंह मंगा, दलबीर सिंह, सुखजीत सिंह, बलदेव सिंह, रजिंदर सिंह, त्रिलोक सिंह, अमरजीत सिंह, जेपी सिंह, यशकमल वर्मा, भूपिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, जगदेव सिंह जंगी, जसकीरत सिंह, शमशेर सिंह, प्रदीप सिंह, हीरा सिंह व लवजोत सिंह आदि मौजूद थे।
chat bot
आपका साथी