मानव सेवा रत्न मुस्कान जैन के जन्मदिन पर 11 परिवारों को दिया राशन

संस्था के सदस्यों ने 11 जरूरतमंद परिवारों को माह भर का राशन वितरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 07:36 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 07:36 AM (IST)
मानव सेवा रत्न मुस्कान जैन के जन्मदिन पर 11 परिवारों को दिया राशन
मानव सेवा रत्न मुस्कान जैन के जन्मदिन पर 11 परिवारों को दिया राशन

जागरण संवाददाता, जालंधर : स्वयं सेवी संस्था जैन सेवा समिति के प्रधान व मानव सेवा रत्न के अवॉर्ड से अलंकृत मुस्कान जैन का जन्मदिन सर्विस प्रोजेक्ट के साथ मनाया गया। इसके तहत संस्था के सदस्यों ने 11 जरूरतमंद परिवारों को माह भर का राशन वितरित किया।

मुस्कान जैन ने कहा कि उक्त समिति का गठन पिछले वर्ष आज के ही दिन किया गया था। मानवता की सेवा के उद्देश्य से गठित की गई संस्था द्वारा जहां हर माह जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया जाता है, सदस्यों के जन्मदिन पर सर्विस प्रोजेक्ट किया जा रहा है। इसके तहत कुष्ठ आश्रम व अपाहिज आश्रम के अलावा सेवा कार्य कर रही संस्थाओं को सहयोग दिया जाता है। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष संदीप जैन, जलपान प्रमुख राकेश जैन बिट्टा व कार्यकारिणी सदस्य राकेश जैन भी मौजूद थे।

----------

कोरोना से बचाव के लिए अलायंस क्लब ने चलाई मुहिम

जागरण संवाददाता, जालंधर : अलायंस क्लब इंटरनेशनल के बैनर तले चलाए जा रहे डिस्ट्रिक्ट 126एन ने कोरोना वायरस महामारी के बीच लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष मुहिम चलाई है। लोगों को होम्योपैथी की इम्यूनिटी बूस्टर दवा देकर खुद की रक्षा करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। मुहिम का आगाज डिस्ट्रिक्ट के संस्थापक गवर्नर एली एनएन जोशी ने किया। जोशी ने मिट्ठापुर रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में तैनात बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों को इम्यूनिटी बूस्टर भेंट करते हुए इसके इस्तेमाल के बारे में बताया। यह मुहिम शहर के विभिन्न इलाकों में निरंतर चलाई जाएगी। इस अवसर पर एसबीआइ के सेवानिवृत्त अफसर अनिल तिवारी तथा आरके धवन ने क्लब की गतिविधियों की सराहना की। इस अवसर पर क्लब से राजेंद्र प्रभाकर, बीआर भारद्वाज, सुमन वीच, संजय, आरजू व उनवी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी