भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग बोले, लोगों के सुझावों पर तैयार होगा लोकसभा चुनाव का मेनिफेस्टो

भारतीय जनता पार्टी का आगामी लोकसभा चुनाव का मेनिफेस्टो जनता के सुझावों पर ही तय होगा। इसके लिए भाजपा पूरे देश में दस करोड़ लोगों से सुझाव ले रही है

By Sat PaulEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 02:11 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 02:11 PM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग बोले, लोगों के सुझावों पर तैयार होगा लोकसभा चुनाव का मेनिफेस्टो
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग बोले, लोगों के सुझावों पर तैयार होगा लोकसभा चुनाव का मेनिफेस्टो

जेएनएन, जालंधर। भारतीय जनता पार्टी का आगामी लोकसभा चुनाव का मेनिफेस्टो जनता के सुझावों पर ही तय होगा। इसके लिए भाजपा पूरे देश में दस करोड़ लोगों से सुझाव ले रही है, यह बात शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। तरुण शुक्रवार को यहां 'भारत के मन की बात मोदी के साथ' कार्यक्रम के तहत रमाडा होटल में व्यापारियों और स्थानीय लोगों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि देश के आम नागरिक कैसा भारत चाहते हैं और न्यू इंडिया के लिए उनकी परिकल्पना क्या है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएं हैं, इसे जानने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसमें वेबसाइट, वाट्सएप, ईमेल, मिस्ड कॉल, 300 से अधिक संकल्प रथों और लगभग 770 सुझाव पेटियों के साथ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भाजपा देश के लगभग 10 करोड़ लोगों से जन संपर्क करेगी। उन्होंने कहा कि इन सारे सुझाव को दिल्ली में बैठे उनके विशेषज्ञ देखेंगे और बाद में इन्हें चुनावी मेनिफेस्टो में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर विकास कर रही है और आने वाले समय में इसी रणनीति के आधार पर कार्य किया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी