आदमपुर में रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या, घर से लाश बरामद

कस्बे में शुक्रवार काे सुबह सनसनी फैल गई जब गोल गप्पे की रेहड़ी व शादियाें में स्टाल लगाने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 11:45 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 11:45 AM (IST)
आदमपुर में रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या, घर से लाश बरामद
आदमपुर में रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या, घर से लाश बरामद

आदमपुर,  जेएनएन। कस्बे में शुक्रवार काे सुबह सनसनी फैल गई जब गोल गप्पे की रेहड़ी व शादियाें में स्टाल लगाने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पप्पू सिंह (45) के रूप में हुई है। पप्पू की तेजधार हथियार से हत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहाैल है।

गौरतलब है कि पप्पू सिंह पिछले करीब 15 साल से परिवार समेत यहां रहता था व अपनी मेहनत से उसने एक घर भी खरीद लिया था पर अभी उसका परिवार किराये के मकान में ही रह रहा था जहां पप्पू लाकडाउन के चलते बीती रात अपने नए घर में सोने गया था। शुक्रवार सुबह उसकी कटी लाश बरामद की गई। बरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी