ऱाष्ट्रीय खेल दिवस पर लायलपुर खालसा कॉलेज में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद किया

प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह ने कहा कि भले सारा विश्व कोविड-19 के साथ लड़ रहा है पर खिलाड़ी किसी न किसी रूप से प्रेक्टिस करके स्पोर्ट स्पिरिट का सबूत दे रहे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 29 Aug 2020 04:35 PM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2020 04:35 PM (IST)
ऱाष्ट्रीय खेल दिवस पर लायलपुर खालसा कॉलेज में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद किया
ऱाष्ट्रीय खेल दिवस पर लायलपुर खालसा कॉलेज में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद किया

जालंधर, जेएनएन। लायलपुर खालसा कालेज में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पूरे देश में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

कॉलेज में हुए कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल डा. गुरपिंदर सिंह समरा और डा. तरसेम सिंह ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि भले सारा विश्व कोविड-19 के साथ लड़ रहा है पर खिलाड़ी किसी न किसी रूप से प्रेक्टिस करके स्पोर्टिंग स्पिरिट का सबूत दे रहे हैं। खेल विभाग के प्रमुख डा. तरसेम सिंह, स्पोर्ट्स डीन डा. एसएस बैंस ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर जगदीश सिंह, एएल सैनी, सुनील कुमार, वालीबाल कोच गुरबख्श सिंह आदि थे।

शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी ने मनाया खेल दिवस

जालंधर में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर दौड़ लगाते हुए युवा। यह एक्टिविटी शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी की ओर से करवाई गई।

शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर युवाओं को स्वास्थ रहने का संदेश दिया। इस उद्देश्य से फिट इंडिया रेस करवाई गई। यह गतिविधि नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार के जिला संयोजक नित्यानंद यादव ने करवाई। प्रधान दीपक महेंद्रू ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। हॉकी जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद ने भारत को ओलंपिक में तीन बार गोल्ड मेडल दिलवाए थे। सभी युवा खिलाड़ियों को उनके जैसी खेल भावना को अपनाना चाहिए ओर नशे जैसी कुरीति को समाज से खत्म करने के लिए अपना योगदान देना चाहिए। इस रेस में सुधांशु चढ़ा, प्रियांशु, मनमीत सिंह, ऋषभ, दक्ष खन्ना, आर्यन,गौरव, केशव, आदि शामिल हुए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी