Airlines के लिए किसान आंदोलन फायदे का सौदा! Jalandhar-Delhi Flight में बढ़ी यात्रियों की संख्या

किसान आंदोलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात कई दिन तक अवरुद्ध रहा और लोगों के लिए पंजाब से दिल्ली के मध्य सफर करना एक चुनौती बना रहा। इस कारण लगभग आठ माह के बाद शुरू हुई आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट को भारी संख्या में यात्री मिल रहे हैं।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 02:12 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 02:12 PM (IST)
Airlines के लिए किसान आंदोलन फायदे का सौदा! Jalandhar-Delhi Flight में बढ़ी यात्रियों की संख्या
20 नवंबर को आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट का संचालन शुरू कर दिया गया।

जालंधर , मनुपाल शर्मा। पंजाब से लेकर दिल्ली तक असर दिखा रहा किसान आंदोलन आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट के लिए तारणहार साबित हुआ है। लगभग आठ माह के बाद शुरू हुई इस फ्लाइट को भारी संख्या में यात्री मिल रहे हैं। किसान आंदोलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात कई दिन तक अवरुद्ध रहा और लोगों के लिए पंजाब से दिल्ली के मध्य सफर करना एक चुनौती बना रहा। पंजाब से दिल्ली तक ट्रेनों के आवागमन न होने के चलते स्थिति और भी विकराल रूप धारण कर गई थी। इसी दौरान 20 नवंबर को आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट का संचालन शुरू कर दिया गया। हालांकि निजी एयरलाइन स्पाइसजेट की तरफ से फिलहाल सप्ताह में तीन दिन ही आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है, लेकिन लोगों के लिए यह फ्लाइट भी खासी राहत लेकर आई है।

फ्लाइट संचालन के लिए जब विंटर शेड्यूल की घोषणा की गई थी तो उसमें आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट का समय सुबह का रखा गया था, लेकिन दैनिक जागरण ने उसी समय सुबह की फ्लाइट के दिसंबर-जनवरी में धुंध के कारण प्रभावित होने की आशंका जाहिर कर दी थी। इसके अलावा यह भी बताया गया था कि आदमपुर एयरपोर्ट पर बीते दस वर्ष के आकलन के बाद यह पता चला था कि क्षेत्र में दोपहर के समय दृश्यता में सुधार रहता है और धुंध बेहद कम असर दिखा पाती है।

इसके बाद आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट के संचालन के समय में तबदीली कर दी गई। नई टाइमिंग के मुताबिक फ्लाइट बाद दोपहर 2:40 पर दिल्ली से उड़ान भरती है और 3:45 पर आदमपुर में लैंड करती है। 20 मिनट रुकने के बाद फ्लाइट आदमपुर से 4:05 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भर जाती है और 5:20 पर दिल्ली में लैंड करती है।

chat bot
आपका साथी