शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल

फोटो : 30 से लेकर 32 जागरण संवाददाता, जालंधर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, अर्बन एस्टेट फेस-दो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Aug 2017 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 05 Aug 2017 09:57 PM (IST)
शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल
शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल

फोटो : 30 से लेकर 32

जागरण संवाददाता, जालंधर

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, अर्बन एस्टेट फेस-दो में कीर्तन दरबार का आयोजन शनिवार को हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पावन अगुवाई में रागी जत्थे के सदस्यों ने शबद गायन के साथ संगत को निहाल किया। इस मौके पर इंग्लैड के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी, पंजाब भाजपा के प्रधान विजय सांपला, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन परमजीत सिंह रायपुर सहित कई गणमान्य विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर विजय सांपला ने संगत को इस पावन पर्व की बधाई दी। वहीं, अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। वहीं, रागी जत्थे के सदस्यों को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी