चंडीगढ़ और अरुणाचल प्रदेश की शराब सप्लाई करने निकला था तस्कर, पुलिस ने नाकाबंदी पर दबोचा

थाना भार्गव कैंप पुलिस ने संगत सिंह नगर निवासी बलजिंदर सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया है। वह शराब की सप्लाई देने वीरवार सुबह अपनी कार में जा रहा था कि पुलिस ने दबोच लिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 07 Mar 2019 02:22 PM (IST) Updated:Fri, 08 Mar 2019 09:28 AM (IST)
चंडीगढ़ और अरुणाचल प्रदेश की शराब सप्लाई करने निकला था तस्कर, पुलिस ने नाकाबंदी पर दबोचा
चंडीगढ़ और अरुणाचल प्रदेश की शराब सप्लाई करने निकला था तस्कर, पुलिस ने नाकाबंदी पर दबोचा

जागरण संवाददाता, जालंधर।  कमिश्नर पुलिस ने एक शराब तस्कर को 23 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना भार्गव कैंप पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे संगत सिंह नगर निवासी बलजिंदर सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया है। वह चंडीगढ़ और अरुणाचल प्रदेश से लाई गई शराब की सप्लाई देने के लिए वह वीरवार सुबह अपनी कार में जा रहा था। इसी दौरान खुफिया सूचना पाकर नगर चौक के पास पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

 

अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपित बलजिंदर सिंह उर्फ हैप्पी के साथ पुलिस की टीम।

एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह उनकी टीम ने नगर चौक के पास नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान वाहनों की चेकिंग करने पर एक संदिग्ध कार से 23 पेटी शराब बरामद हुई। इसमें से 20 पेटी फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश की थी, जबकि तीन पेटियों पर फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली का स्टीकर लगा हुआ था। पुलिस ने आरोपित कार चालक बलजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित को रिमांड पर लेकर उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी