Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, दिनभर छाए रहेंगे बादल

जालंधर में दो दिन की गर्मी के बाद वीरवार को फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने तेज हवाएं चलने तथा बारिश की संभावना प्रबल है। इस दौरान तापमान में तो निश्चित रूप से गिरावट होगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 07:36 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 07:36 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, दिनभर छाए रहेंगे बादल
जालंधर में आज बारिश होने के आसार हैं।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में दो दिन की गर्मी के बाद वीरवार को फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने तथा बारिश की संभावना प्रबल है। इस दौरान तापमान में तो निश्चित रूप से गिरावट होगी ही, साथ ही लोगों को गर्मी तथा उमस से भी निजात मिल सकती है। ऐसे मौसम मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं। दरअसल, शुक्रवार से लेकर रविवार तक लगातार तीन दिन मौसम सुहावना बना रहा था। जिसके तहत आसमान में बादल छाए रहने तथा तेज हवाएं चलने के बाद रोजाना बारिश हो रही थी। जिसके चलते लोगों ने सितंबर में ही नवंबर जैसी ठंड महसूस की थी।

जबकि, पिछले 2 दिनों से रोजाना धूप खिली रही है। इस कारण तापमान में भी इजाफा हो गया है। बुधवार को दिनभर अधिकतम तापमान 35 तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वही वीरवार को फिर से मौसम का मिजाज बदल जाने के बाद तापमान में गिरावट हो सकती है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में तेजी के साथ परिवर्तन हो रहा है। जिसके तहत वीरवार को बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें- श्री गणोश महोत्सव के उपलक्ष्य में बनाए मोदक

जालंधर : कुक विद भावुक अग्रवाल की तरफ से तरह-तरह के मोदक बनाकर गणोश चतुर्थी के पावन पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। भावुक के साथ ही अन्य सदस्यों ने लोगों को बड़े ही आसान तरीके से मोदक बनाना सिखाया, ताकि लोग घर पर बनाकर बप्पा को अर्पित कर सकें। आजकल ट्रेड को ध्यान में रखते हुए बप्पा के लिए स्ट्राबेरी मोदक, ग्रेनोला मोदक, गुलाब मोदक, आरेंज मोदक, खजूर और बादाम मोदक, रागी मोदक, चोको ब्रेड मोदक आदि कई किस्म के सिखाए गए। भावुक अग्रवाल ने कहा जैसे कि आपको पता ही है पिछली बार कोरोना की वजह से बप्पा का स्वागत इतनी धूमधाम से नहीं किया था, परंतु इस बार हर्ष और उल्लास दिखाई दे रहा है।

chat bot
आपका साथी