जालंधर में यूनाइटेड मीडिया क्लब ने आयोजित करवाया वैक्सीनेशन कैंप, 15-18 वर्ष के किशोरों ने लगवाया टीका

सोमवार को होटल सेखो ग्रैंड में लगाए गए कैंप में मीडिया कर्मियों के बच्चों ने वैक्सीन लगवाई। इसके साथ ही एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सबसे पहले क्लब के सीनियर वाइस प्रधान राजेश शर्मा टिंकू पंडित की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 11:50 AM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 12:13 PM (IST)
जालंधर में यूनाइटेड मीडिया क्लब ने आयोजित करवाया वैक्सीनेशन कैंप, 15-18 वर्ष के किशोरों ने लगवाया टीका
यूनाइटेड मीडिया क्लब ने सोमवार को होटल सेखो ग्रैंड में बच्चों के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाया।

संवाद सहयोगी, जालंधर। कोरोना जैसी बीमारी को हराने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र उपाय है। सभी मीडिया कर्मी अपने 15 से 18 साल के बच्चों को भी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। यह कहा यूनाइटेड मीडिया क्लब के प्रधान सुक्रांत ने, जो क्लब की तरफ से लगाए गए बच्चों के वैक्सीनेशन कैंप में बोल रहे थे। सोमवार को होटल सेखो ग्रैंड में लगाए गए कैंप में मीडिया कर्मियों के बच्चों ने वैक्सीन लगवाई। इसके साथ ही एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सबसे पहले क्लब के सीनियर वाइस प्रधान राजेश शर्मा टिंकू पंडित की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और 2 मिनट का मौन रखा गया।

विधायक राजिंदर बेरी ने दी 2 लाख की ग्रांट

प्रधान सुक्रांत ने बताया कि विधायक राजिंदर बेरी ने यूनाइटेड मीडिया क्लब को दो लाख रुपये की ग्रांट दी है। सरपरस्त मनोज त्रिपाठी ने बताया कि इस ग्रांट की मदद से वेलफेयर के काम किए जाएंगे। बैठक के दौरान यह भी फैसला किया गया जल्द ही एक कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों की मदद के लिए क्लब की तरफ से उपाय किए जाएंगे। इस मौके पर महासचिव मदन भारद्वाज, कैशियर सुधीर पुरी, सौरव, जगदीश कुमार, सुमित दुग्गल, मुनीष तोखी, दीपक, हरीश शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी