Jalandhar Today 1 Jan 2021: सेहत विभाग के नए अधिकारी संभालेंगे पदभार, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में

जालंधर में सेहत विभाग को आज नए अधिकारी मिल जाएंगे। इसके साथ ही लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने में भी तेजी आ जाएगी। इस क्रम में सिविल सर्जन से लेकर ईएसआई अस्पताल में भी नए अधिकारियों की तैनाती को लेकर सुबह 1130 बजे से औपचारिक तौर पर पदभार संभालेंगे।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 07:36 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 07:36 AM (IST)
Jalandhar Today 1 Jan 2021: सेहत विभाग के नए अधिकारी संभालेंगे पदभार, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में
जालंधर में सेहत विभाग को आज नए अधिकारी मिल जाएंगे।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार,  1 जनवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- सेहत विभाग को आज नए अधिकारी मिल जाएंगे। इसके साथ ही लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने में भी तेजी आ जाएगी। इस क्रम में सिविल सर्जन से लेकर ईएसआई अस्पताल में भी नए अधिकारियों की तैनाती को लेकर सुबह 11:30 बजे से औपचारिक तौर पर पदभार संभालेंगे। इसके साथ ही नव वर्ष की पूरे स्टाफ को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ नए लक्ष्य भी तथा प्राथमिकताओं पर भी विचार-विमर्श होगा।

- विश्व भर में मौजूद सिद्ध शक्तिपीठों हमसे मैं से पंजाब की एकमात्र सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी के दरबार में फिर से सप्ताहिक भजन संध्या का आगाज किया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बीच पिछले 8 माह से यहां पर मां की चौकी नहीं करवाई गई थी। रात 7:30 बजे से करवाई जा रही माता की चौकी के पहले दिन भजन सम्राट नरेंद्र चंचल के शिष्य वरुण मदान मां के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज के मुताबिक सर्दी से बचाव के लिए मंदिर के बाहर ही डर लगाए जाएंगे।

- नववर्ष के आगमन को लेकर जैन भवन कपूरथला रोड में भजन संध्या का आयोजन शाम 6:00 बजे से होगा जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक अशोक शर्मा व कुमार आशू भजनों के साथ श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

- सुरजीत हाकी स्टेडियम में हॉकी के खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों से अवगत करवाने के लिए सुबह 9:00 बजे से कैंप लगाया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी