Jalandhar Today 9th May : जालंधर में सुबह 8 बजे आनलाइन सत्संग करेंगे आर्य, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
कोरोना महामारी के चलते आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कॉलोनी में होने वाला आर्य सम्मेलन इस बार नहीं होगा। इसके स्थान पर प्रबंधक कमेटी के सदस्य शारीरिक दूरी के साथ केवल आर्य सत्संग करेंगे। सुबह 8 बजे होने वाले सत्संग का प्रसारण फेसबुक से श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाएगा।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार, 9 मई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।
कोरोना महामारी के चलते आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कॉलोनी में होने वाला आर्य सम्मेलन इस बार नहीं होगा। इसके स्थान पर प्रबंधक कमेटी के सदस्य शारीरिक दूरी के साथ केवल आर्य सत्संग करेंगे। सुबह 8 बजे होने वाले सत्संग का प्रसारण फेसबुक के माध्यम से श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाएगा।
- वैक्सीन अभियान
सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी से खुद की रक्षा करने के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
- स्प्रे मुहिम
कष्ट निवारण श्री बाला जी मंदिर बाजार शेखां से सेनीटाइजर स्प्रे करने की मुहिम सुबह 10 बजे से चलाई जाएगी। इस दौरान धार्मिक स्थानों में जाकर स्प्रे मुहिम चलाई जाएगी।
- राशन वितरण समारोह
कालिया फाउंडेशन की तरफ से माई हिरां गेट में राशन वितरण समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को राशन के साथ मास्क तथा सैनिटाइज भी दिए जाएंगे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें