समय पर विमान उपलब्ध नहीं करवा पा रही Spicejet, लगातार लेट हो रही Jalandhar-Delhi फ्लाइट

दिल्ली-आदमपुर सेक्टर की फ्लाइट का उड़ान भरने का समय दोपहर बाद 340 बजे निर्धारित है जबकि धर्मशाला से जाने वाली फ्लाइट दिल्ली में 345 पर लैंड करती है। इसी विमान को बाद में आदमपुर के लिए रवाना किया गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 29 Jan 2021 08:48 AM (IST) Updated:Fri, 29 Jan 2021 08:48 AM (IST)
समय पर विमान उपलब्ध नहीं करवा पा रही Spicejet, लगातार लेट हो रही Jalandhar-Delhi फ्लाइट
जालंधर से दिल्ली स्पाइसजेट की फ्लाइट पिछले कुछ समय से लेटलतीफी का शिकार है।

जालंधर, जेएनएन। निजी एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट की तरफ से दिल्ली-आदमपुर सेक्टर की फ्लाइट को बुरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। इसका खामियाजा दोआबा के यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्हें अब लगभग रोजाना ही फ्लाइट लेट होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। पता चला है कि दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर के लिए स्पाइसजेट की तरफ से विमान उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिस वजह से फ्लाइट लगातार अपने निर्धारित समय से पिछड़ रही है।

हैरानी इस बात की है कि उस फ्लाइट के दिल्ली आगमन का इंतजार किया जाता है, जिसका दिल्ली में लैंड होने का समय दिल्ली-आदमपुर सेक्टर की फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद का है। एयरलाइन की तरफ से आनलाइन मात्र यह सूचित किया जा रहा है कि पिछले सेक्टर की फ्लाइट के समय पर न पहुंच पाने के चलते आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट लेट हो रही है। हालांकि वीरवार को दिल्ली-आदमपुर सेक्टर से पहले संचालित धर्मशाला-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट समय पर ही संचालित हुई थी और इस फ्लाइट में ऑपरेट किए गए एयरक्राफ्ट को ही आदमपुर के लिए रवाना किया गया था। 

फ्लाइट से उठने लगा यात्रियों का विश्वास

धर्मशाला से आने वाली फ्लाइट दिल्ली में लैंड होने के अपने निर्धारित समय पर ही पहुंची थी। दिल्ली-आदमपुर सेक्टर की फ्लाइट का उड़ान भरने का समय दोपहर बाद 3:40 बजे निर्धारित है जबकि धर्मशाला से आने वाली फ्लाइट दिल्ली में 3:45 पर लैंड करती है। बावजूद इसके दिल्ली आदमपुर सेक्टर की फ्लाइट को एयरक्राफ्ट के इंतजार में रोक कर रखा गया। इस कारण यात्रियों को भारी परेशान होना पड़ा। ऐसा अब लगभग रोजाना ही होने लगा है जिस वजह से यात्रियों का फ्लाइट में विश्वास भी लड़खड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है।

chat bot
आपका साथी