रेकी करने के बाद लूटपाट व चोरी करता था गैंग, गुरु कृपा फास्ट फूड मामले में जालंधर पुलिस ने की बाकी सदस्यों की पहचान

थाना प्रभारी कंवरजीत सिंह बल ने बताया था कि आबादपुरा निवासी ने शिकायत दी थी कि उसकी दुकान से कीमती सामान चोरी हो गया है। शिकायत में उसने बताया था कि बीती रात उसकी दुकान बंद थी। सुबह पड़ोसियों का फोन आया कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 12:53 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 12:53 PM (IST)
रेकी करने के बाद लूटपाट व चोरी करता था गैंग, गुरु कृपा फास्ट फूड मामले में जालंधर पुलिस ने की बाकी सदस्यों की पहचान
जालंधर पुलिस ने 5 फरवरी को चोर गिरोह के बाकी सदस्यों की भी पहचान कर ली है।

जालंधर, जेएनएन। थाना मकसूदां की पुलिस ने 5 फरवरी को चोर गिरोह के बाकी सदस्यों की भी पहचान कर ली है। जल्द ही पुलिस इसे लेकर पूरा खुलासा करेगी। इसमें यह बात सामने आई है कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग एरिया में जाकर पहले अच्छी तरह से रेकी करते थे। उसके बाद ही टार्गेट फिक्स करके तय करते थे कि कब और कहां वारदात अंजाम देनी है। उनका निशान विशेष तौर पर सूनसान एरिया के घर व दुकान रहते थे। इससे उन्हें वारदात को अंजाम देने के बाद भागने में आसानी रहती थी। मकसूदां पुलिस ने 5 फरवरी को चोर गिराह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

आरोपितों की पहचान नंदनपुर के वीरू, महाजन कॉलोनी के जसवीर सिंह उर्फ पन्नू और वरियाणा के सन्नी के रूप में हुई थी। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान एक एलसीडी और 4 सिलेंडर बरामद हुए थे। ये सामान उन्होंने नंदनपुर रोड स्थित गुरु कृपा फास्ट फूड से चोरी किया था।

यह था मामला

थाना प्रभारी कंवरजीत सिंह बल ने बताया था कि आबादपुरा निवासी ने शिकायत दी थी कि उसकी दुकान से कीमती सामान चोरी हो गया है। शिकायत में उन्होंने बताया था कि रात में उनकी दुकान बंद थी। सुबह पड़ोसियों का फोन आया कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि चोर अंदर से एलईडी, चार सिलेंडर और कीमती सामान ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। तीनों आरोपितों से  पूछताछ में सामने आया था कि उनके और भी साथी हैं। आरोपितों ने कबूला था कि वे आर्थिक तंगी दूर कर अमीर बनने की चाह में ही गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देते थे।

chat bot
आपका साथी