संजय गांधी नगर झगड़े में पार्षद रश्मि सैनी के भतीजों सहित दर्जन भर लोगों पर मारपीट का केस

थाना डिवीजन नंबर आठ के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि एसआई संजीव कुमार ने जसमीत के बयान दर्ज कर लिए हैं। उसके बयानों के आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:57 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:57 PM (IST)
संजय गांधी नगर झगड़े में पार्षद रश्मि सैनी के भतीजों सहित दर्जन भर लोगों पर मारपीट का केस
शुक्रवार रात को संजय गांधी नगर में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें कई लोग घायल हुए थे।

जालंधर, जेएनएन। संजय गांधी नगर में शुक्रवार रात हुए हिंसक विवाद के बाद थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने घायल मोहित के बयान पर वार्ड नंबर तीन की पार्षद रश्मि सैनी के जेठ विजय सैनी सहित कुणाल सैनी, रितिक सैनी, दिशांत सैनी सहित दर्जन भर लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ मोनिका सैनी के बयानों पर मनकीरत कौर सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पार्षद रश्मि सैनी के रिश्तेदारों पर दूसरा मामला घायल मनकीरत कौर के बयानों पर भी दर्ज किया गया है।  वहीं, मनकीरत के पति जसमीत सिंह की हालत में सुधार होने के बाद रविवार को पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज कर लिए।

थाना डिवीजन नंबर आठ के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि एसआई संजीव कुमार ने जसमीत के बयान दर्ज कर लिए हैं। उसके बयानों के आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

शुक्रवार रात को संजय गांधी नगर में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। घायल जसमीत सिंह के रिश्तेदार रॉकी ने बताया था कि उसकी बहन मनकीरत कौर की शादी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में रहने वाले जसमीत सिंह के साथ हुई है। शुक्रवार को उसकी बहन घर पर रहने के लिए आई थी।

देर शाम पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ उसका विवाद हो गया। पड़ोसियों ने मनकीरत पर हमला कर दिया। पति जसमीत सिंह उसे बचाने के लिए आया तो साथ ही रहने वाली पार्षद रश्मि सैनी के भतीजों और बाकी रिश्तेदारों ने उन पर हमला कर दिया और तेजधार हथियारों से बुरी तरह घायल कर दिया। रॉकी का आरोप था कि हमलावरों के साथ पार्षद के घर पर रखे गए बाउंसर भी थे। इस दौरान वहां स्थित मोबाइल शॉप के मालिक मोहित कुमार पर भी तेजधार हथियारों से हमला किया गया।

पार्षद ने कहा, मेरे रिश्तेदारों का झगड़े से कोई लेना-देना नहीं

उधर, पार्षद रश्मि सैनी के पति रवि सैनी ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में एक विधवा महिला अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। रॉकी, उसकी बहन, जीजा और अन्य लोगों ने महिला को मामूली बात पर बुरी तरह से पीटा। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और झगड़ा बंद करवाया। उनका कहना था कि उनके रिश्तेदारों का इस लड़ाई झगड़े से कोई लेना-देना नहीं है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी