जालंधर में बर्गर विक्रेता को पीटने व हवा में पिस्तौल लहराने वालों पर केस दर्ज, तलाश में पुलिस ने की छापामारी

जालंधर के गांव फोलड़ीवाल के पीपल वाला चौक पर मंगलवार शाम सात बजे बर्गर बनाने वाले रवि मसीह को पीटने और पिस्टल लेकर उसके पीछे भागने वाले थाना सदर के गांव कादियांवाली निवासी विनोद कुमार बिल्ला और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 10:40 AM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 10:40 AM (IST)
जालंधर में बर्गर विक्रेता को पीटने व हवा में पिस्तौल लहराने वालों पर केस दर्ज, तलाश में पुलिस ने की छापामारी
जालंधर में बर्गर बनाने वाले को पीटने, पिस्टल लेकर उसके पीछे भागने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जालंधर, जेएनएन। जिले के गांव फोलड़ीवाल के पीपल वाला चौक पर मंगलवार शाम सात बजे बर्गर बनाने वाले रवि मसीह को पीटने और पिस्टल लेकर उसके पीछे भागने वाले थाना सदर के गांव कादियांवाली निवासी विनोद कुमार बिल्ला और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई, लेकिन वो फरार थे। थाना प्रभारी रुपिंदर सिंह ने कहा कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस को दी शिकायत में रवि ने बताया था कि वो पीपल वाला चौक में फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता है। मंगलवार शाम सात बजे एक्टिवा पर बिल्ला अपने साथियों के साथ आया और बर्गर बनाने के लिए कहा। जब बर्गर पैक किए तो बिल्ला कहा कि उसे बर्गर पसंद नहीं आया और पैसे नहीं दिए। इस बात का उसने विरोध किया। बिल्ला वहां से चला गया और थोड़ी देर बाद वह एक कार में कुछ और साथियों सहित आया और रेहड़ी का सामान फेंककर उसे पीटना शुरू कर दिया। वह बचने के लिए भागा तो बिल्ला ने डब से पिस्तौल निकाली और उसके पीछे दौड़ा। सारी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई।

-------------------

अवतार नगर में एडवोकेट के घर हमला करने वालों पर मामला दर्ज

जालंधर। अवतार नगर में रहने वाले एडवोकेट रवि कुमार जग्गू के घर पर हमला करने वाले आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की पहचान अवतार नगर निवासी अक्षय कुमार उर्फ सन्नी जम्मू, अभी कंबोज, भार्गव कैंप निवासी आशीष, पंजपीर निवासी आशु, संजीव महाजन और भार्गव कैंप निवासी लक्ष्य महाजन के रूप में हुई है। इसके अलावा अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है। बीते दिनों पुलिस को दिए बयानों में अवतार नगर निवासी प्रापर्टी डीलर आशा सिंह ने शिकायत दी थी उसके घर कुछ लोगों ने हमला किया है। इसमें वह घायल हो गए थे। उनके बेटे रवि और जोरावर पर भी हमला हुआ था।

chat bot
आपका साथी