रेकी करने के बाद घरों से करता था चोरियां, साथियों की तलाश में जुटी जालंधर पुलिस

मनदीप से पुलिस ने पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि वो चोरी करने से पहले रेकी करता था। उसके साथ और भी साथी हैं जो चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस अब उन आरोपितों के बारे में पता लगा रही है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 10:55 AM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 10:55 AM (IST)
रेकी करने के बाद घरों से करता था चोरियां, साथियों की तलाश में जुटी जालंधर पुलिस
शुक्रवार को थाना पांच की पुलिस ने घरों से चोरियां करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया था।

जालंधर, जेएनएन। चार मोबाइलों के साथ गिरफ्तार हुए आरोपित ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वो सिर्फ चोरियां ही नहीं करता था बल्कि छीनाझपटी की वारदातों को भी अंजाम दिया था। मनदीप से पुलिस ने पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि वो चोरी करने से पहले रेकी करता था। उसके साथ और भी साथी हैं, जो चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस अब उन आरोपितों के बारे में पता लगा रही है और मनदीप से चोरी और छीना झपटी की और वारदातों के बारे में बता लगा रही है। जांच में सामने आया कि है जो मोबाइल मनदीप के पास से मिले हैं, वो सिर्फ चोरी के ही नहीं थे, बल्कि छीना झपटी की वारदातों को भी उसने अंजाम दिया था। पुलिस अब उससे और वारदातें हल करवाने का प्रयास कर रही है। शुक्रवार को थाना पांच की पुलिस ने घरों से चोरियां करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया था। आरोपित की पहचान माडल हाउस निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई थी।

थाना पांच के प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया था कि बीते दिनों राजपूत नगर, माडल हाउस निवासी अमृतपाल सिंह ने शिकायत दी थी 1-1-21 को उसके घर से 24 सौ रुपया और मोबाइल चोरी हो गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी। गुप्त सूचना के आधार पर मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चार मोबाइल बरामद किए गए थे।

chat bot
आपका साथी