जालंधर में 70 प्रतिशत श्रमिकों के साथ इंडस्ट्री पुराने आर्डर पूरा करने में जुटी

जालंधर में त्योहार सीजन को देखते हुए इंडस्ट्री कारोबार को पटरी पर दोबारा लाना चाहती है। लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही इंडस्ट्री को आर्डर मिलने शुरू हो गए थे। अब श्रमिक भी वापस लौटने लगे हैं। ऐसे में इंडस्ट्री पेंडिंग आर्डर पूरा करने में जुट गई है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 09:09 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 09:09 PM (IST)
जालंधर में 70 प्रतिशत श्रमिकों के साथ इंडस्ट्री पुराने आर्डर पूरा करने में जुटी
जालंधर की इंडस्ट्री में श्रमिकों का लौटना शुरू हो गया है। (सांकेतिक फोटो)

जालंधर [कमल किशोर]। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे इंडस्ट्री में श्रमिकों का लौटना शुरू हो गया है। इंडस्ट्री में उत्पादन की क्षमता भी बढ़ गई है। लाॅकडाउन में इंडस्ट्री तीस प्रतिशत श्रमिकों के साथ काम कर रही थी। तब घरेलू व विदेशी खरीदारों के आर्डर पूरा करने में मुश्किल हो रही थी। अब इंडस्ट्री 70 प्रतिशत श्रमिकों के साथ आर्डरों को पूरा करने में जुट चुकी है। इंडस्ट्री से जुड़े लोग ही श्रमिकों को वापस बुलाने के लिए बसों का किराया दे रहे हैं।

त्योहार सीजन को देखते हुए इंडस्ट्री कारोबार को पटरी पर दोबारा लाना चाहती है। लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही इंडस्ट्री को आर्डर मिलने शुरू हो गए थे। तीस प्रतिशत श्रमिकों के साथ इंडस्ट्री को कोरोना गाइडलाइंन के कारण आर्डर को पूरा करने में दिक्कत आ रही थी। अब इंडस्ट्री लॉकडाउन के दौरान मिले आर्डर पूरा करवाने में जुटी हुई है।

लॉकडाउन में मिले थे करोड़ के आर्डर
हैंडटूल्स इंडस्ट्री-सात करोड़
खेल इंडस्ट्री-छह करोड़
लेदर इंडस्ट्री-8 करोड़
आटो पार्टस इंडस्ट्री-7 करोड़
चप्पल इंडस्ट्री-12 करोड़

रघु एक्सपोर्ट के एमडी प्रवीण कुमार और जेएमपी इंडस्ट्री के एमडी बलराम कपूर।

रघु एक्सपोर्ट के एमडी प्रवीण कुमार ने कहा कि कोविड-19 ने इंडस्ट्री ने कारोबार को प्रभावित किया है। अगर आर्डर मिलते हैं तो इंडस्ट्री सरवाइव करना शुरू कर देगी। श्रमिकों का लौटना इंडस्ट्री के लिए अच्छा संकेत है।

जेएमपी इंडस्ट्री के एमडी बलराम कपूर ने कहा कि इंडस्ट्री में काम करने के लिए श्रमिकों ने लौटना शुरू कर दिया है। इंडस्ट्री 70 प्रतिशत श्रमिकों के साथ आर्डर पूरा करने में जुट गई है। ट्रेनें बंद होने की वजह से श्रमिकों को बसों का किराया देकर वापस बुलाया जा रहा है।

आनंद एंड आनंद स्पोर्ट्स के एमडी आशीष आनंद और कन्हैया चप्पल इंडस्ट्री के एमडी नीरज अरोड़ा।

आनंद एंड आनंद स्पोर्ट्स के एमडी आशीष आनंद ने कहा कि श्रमिकों से पुराने आर्डर को ही पूरा करवाया जा रहा है। फिलहाल इंडस्ट्री को नए आर्डर नहीं मिले हैं। इंडस्ट्री में श्रमिकों ने लौटना शुरू कर दिया है। इंडस्ट्री को आगामी समय में चुनौती पेश आ सकती है। अगर आर्डर नहीं मिले तो श्रमिकों के पास काम की किल्लत आ सकती है।

कन्हैया चप्पल इंडस्ट्री के एमडी नीरज अरोड़ा ने कहा कि श्रमिकों का वापस आना अच्छी बात है लेकिन इंडस्ट्री के पास आर्डर होना भी जरूरी है। फिलहाल इंड़स्ट्री के पास कोई नया आर्डर नहीं है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी