Jalandhar Coronavirus: सेहत विभाग को यूके से आए दो और एनआरआइ की मिली सूची, दोनों पटियाला निवासी

Jalandhar Coronavirus newsः सिविल सर्जन डा. गुरिंदर कौर चावला ने बताया कि शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से दो और एनआरआइ की सूची आई है। उनका पटियाला का पता दिया गया है। वो पटियाला के गांव सरहाला के रहने वाले हैं।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 07:16 AM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 07:16 AM (IST)
Jalandhar Coronavirus: सेहत विभाग को यूके से आए दो और एनआरआइ की मिली सूची, दोनों पटियाला निवासी
सेहत विभाग को शुक्रवार को यूके से आए दो और एनआरआइ की सूची मिली है।

जालंधर, जेएनएन। सेहत विभाग को शुक्रवार को यूके से आए दो और एनआरआइ की सूची मिली है। जिले में अब तक छह एनआरआइ की सूची आ चुकी है। इनमें से तीन नकोदर तथा एक नूरमहल का है। चारों एनआरआइ नेगेटिव हैं और सेहत विभाग की निगरानी में हैं। सेहत विभाग ने उन्हें घर में ही क्वारंनटाइन किया है। सिविल सर्जन डा. गुरिंदर कौर चावला ने बताया कि शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से दो और एनआरआइ की सूची आई है। उनका पटियाला का पता दिया गया है। उनकी जांच की गई है। वो पटियाला के गांव सरहाला के रहने वाले हैं। उनके जान पहचान के लोग जालंधर में रहते हैं।

यह भी पढ़ेंजालंधर में है एशिया की सबसे बड़ी 400 दुकानों वाली बुक मार्केट, कहते हैं ऐसी कोई किताब नहीं जो यहां ना मिले

उन्होंने कहा कि सभी एनआरआइ सेहत विभाग के मुलाजिमों के संपर्क में है और सभी ठीक हैं। सेहत विभाग पिछले एक महीने से वैक्सीनेशन से जुड़ी तैयारियों में लगा है। पहले चरण में वैक्सीनेशन को लेकर हेल्थ केयर वर्करों की रजिस्ट्रेशन लगभग हो चुकी है।

ऐसे में अब सरकार की ओर से वैक्सीनेशन की तैयारियों को परखने के लिए 28 और 29 दिसंबर को कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन यानी (माक ड्रिल) करवाई जा रही है ताकि गलती की कोई गुंजाइश न हो। इसके लिए पंजाब में अभी दो जिलों लुधियाना और शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) को चुना गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी