Punjab Politics: अकाली दल को बड़ा झटका, जालंधर कैंट से टिकट न मिलने से नाराज वरिष्ठ नेता सरबजीत मक्कड़ भाजपा में शामिल

सरबजीत सिंह मक्कड़ ने पिछला चुनाव जालंधर कैंट सीट से लड़ा था लेकिन इस बार पार्टी ने जालंधर कैंट से जगबीर सिंह बराड़ को उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके बाद से ही मक्कड़ पार्टी से नाराज चल रहे थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 02:32 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 02:36 PM (IST)
Punjab Politics: अकाली दल को बड़ा झटका, जालंधर कैंट से टिकट न मिलने से नाराज वरिष्ठ नेता सरबजीत मक्कड़ भाजपा में शामिल
जालंधर कैंट से वरिष्ठ अकाली दल नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए।

जागरण संवाददाता, जालंधर। पूर्व विधायक और सीनियर अकाली नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के पंजाब प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीनियर नेताओं के साथ उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। सरबजीत सिंह मक्कड़ ने पिछला चुनाव जालंधर कैंट सीट से लड़ा था लेकिन इस बार पार्टी ने जालंधर कैंट से जगबीर सिंह बराड़ को उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके बाद से ही मक्कड़ पार्टी से नाराज चल रहे थे। भाजपा में शामिल होने के बाद सरबजीत सिंह मक्कड़ ने दावा किया है कि भाजपा के सीनियर नेताओं से कई मुद्दों पर चर्चा हुई है और जालंधर कैंट सीट से चुनाव लड़ने का उनका दावा मजबूत है। पार्टी ने भी इसके लिए हां की है। जल्द ही व जालंधर में एक बड़ा कार्यक्रम करके अपने साथियों को भाजपा में शामिल करवाएंगे। अकाली दल के लिए यह जालंधर में बड़ा झटका है वह भी उस समय जब पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल खुद 2 दिन के जालंधर दौरे पर हैं।

पूर्व डीजीपी एसएस विर्क भी भाजपा में शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी पंजाब और महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी सरबदीप सिंह विर्क भी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। सुरक्षा मामलों के बड़े जानकार माने जाते एसएस विर्क कई बार केंद्र सरकार के लिए अंदरूनी सुरक्षा के मामलों में सलाहकार के रूप में सहयोग करते रहे हैं। 

बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कई अकाली नेता अन्य पार्टियों में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। एक दिन पहले ही दिल्ली में भाजपा को उस समय बड़ी सफलता मिली जब दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीजीसीए) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने उसके बाद अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से दिल्ली सहित पंजाब में अकाली दल नेतृत्व में खलबली मची हुई है।  

chat bot
आपका साथी