पदयात्रा में 150 वर्कर भी नहीं जुटा सकी कांग्रेस, विधायक बेरी और बावा हैनरी में बहस Jalandhar News

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस की पदयात्रा में 150 कार्यकर्ता भी नहीं जुटे।यही नहीं पदयात्रा को लेकर सीनियर कांग्रेस नेताओं में भी तालमेल नजर नहीं आया।

By Edited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 09:34 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 01:46 PM (IST)
पदयात्रा में 150 वर्कर भी नहीं जुटा सकी कांग्रेस, विधायक बेरी और बावा हैनरी में बहस Jalandhar News
पदयात्रा में 150 वर्कर भी नहीं जुटा सकी कांग्रेस, विधायक बेरी और बावा हैनरी में बहस Jalandhar News

जेएनएन, जालंधर।  महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस की पदयात्रा में 150 कार्यकर्ता भी नहीं जुटे। पदयात्रा में बमुश्किल 100 लोग थे। यही नहीं पदयात्रा को लेकर सीनियर कांग्रेस नेताओं में भी तालमेल नजर नहीं आया। इसी के चलते विधायक बावा हैनरी और विधायक राजिंदर बेरी में बहस भी हुई। जिला कांग्रेस प्रधान बलदेव सिंह देव ने तय किया था कि गांधी जयंती पर कांग्रेस भवन से कंपनी बाग तक पदयात्रा निकाली जाएगी। तय हुआ था कि सभी सीनियर नेता कांग्रेस भवन में पहुंचेंगे और पद यात्रा के रूप में कंपनी बाग जाकर गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। लेकिन सांसद चौधरी संतोख सिह, विधायक राजिंदर बेरी और मेयर जगदीश राजा कांग्रेस भवन आने की बजाये सीधे कंपनी बाग में चले गए।

विधायक बावा हैनरी कांग्रेस भवन में ही इंतजार करते रहे। सांसद और विधायक जब प्रोग्राम खत्म करके कांग्रेस भवन पहुंचे तो विधायक बावा हैनरी ने विधायक बेरी से इस पर एतराज जताया और कहा कि यह तरीका ठीक नहीं है। इसे लेकर बेरी से उनकी बहस भी हुई लेकिन मौके पर मौजूद सीनियर डिप्टी मेयर सु¨रदर कौर ने हस्तक्षेप करके मौका संभाल लिया। विधायक रा¨जदर बेरी ने कहा कि सांसद को अन्य प्रोग्रामों पर जाना था इसलिए वह पद यात्रा में शामिल होने की बजाए सीधा कंपनी बाग में चले गए, इसे लेकर नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है। पदयात्रा में गौ सेवा बोर्ड के सदस्य अशोक गुप्ता, एसपी लूथर, प्रकाश चंद, महिला कांग्रेस प्रधान डॉ. जसलीन सेठी, शबनम, रजनी बाला, प्रीतम कौर, डॉ. शशिकांत, रमेश ग्रेवाल, यशपाल सफरी, मनोज अटवाल, प्रेम नाथ दकोहा, शैरी मक्कड़ मौजूद रहे।  

वर्करों में भी हुआ टकराव

कांग्रेस भवन में एक वर्कर हरप्रीत सिंह को धक्का मारने पर भी विवाद हो गया। इसके लेकर खूब बहसबाजी हुई। सीनियर नेताओं ने बीचबचाव किया। हरपीत सिंह ने कहा कि वह हर प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आते हैं। उनके पास पैसा नहीं है इसलिए उनके साथ दु‌र्व्यवहार होता है। हरप्रीत सिंह कांग्रेस भवन में खूब फूट-फूट कर रोये।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी