ग्रुप डांस में एपीजे व क्विज में बीबीके डीएवी अव्वल

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आ‌र्ट्स में जारी इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल के तीसरा दिन लोकनृत्य के नाम रहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 10:20 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 10:20 PM (IST)
ग्रुप डांस में एपीजे व क्विज में बीबीके डीएवी अव्वल
ग्रुप डांस में एपीजे व क्विज में बीबीके डीएवी अव्वल

जागरण संवाददाता, जालंधर : एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आ‌र्ट्स में जारी इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल के तीसरा दिन लोकनृत्य के नाम रहा। राजस्थान का प्रसिद्ध लोक नृत्य कालबेलिया, महाराष्ट्र का लोक नृत्य लावणी व डीएवी कॉलेज जालंधर के युवकों द्वारा पेश किए गए पंजाब के प्रसिद्ध लोक नृत्य लुड्डी ने माहौल पूरी तरह से जमा दिया। राजस्थानी नृत्य पेश कर रही बीबीके डीएवी कॉलेज अमृतसर की युवतियों ने तलवार व चाकू के साथ डांस पेश करके उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरा ऑडिटोरियम सीटियां और तालियां बजा रहा था। अंत में एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आ‌र्ट्स की स्टूडेंट्स ने मराठी लोकनृत्य लावणी पर जो ठुमके लगाए तो सभी अपनी सीटों पर खड़े होकर झूमने पर विवश हो गए।

इसके बाद क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट्स और वोकल मुकाबलों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। क्विज मुकाबले में तेज दिमाग चलाकर कॉन्फिडेंस से विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंत में विभिन्न विषयों पर मिमिक्री पेश कर कलाकारों ने शाम की महफिल को शानदार बना दिया। देर रात शुरू हुए प्ले में स्टूडेंट्स की शानदार परफॉर्मेंस दिखी। ये रहे आज के परिणाम

ग्रुप डांस : एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आ‌र्ट्स, जालंधर

लोकनृत्य : एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आ‌र्ट्स, जालंधर

क्विज : बीबीके डीएवी कॉलेज, अमृतसर

क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट्स : डीएवी कॉलेज, जालंधर

क्लासिकल वोकल : बीबीके डीएवी कॉलेज, अमृतसर। आज होने वाले इवेंट्स

-क्लासिकल डांस

-गिद्दा।

chat bot
आपका साथी