डॉ. परहार प्रधान व डॉ. मनमोहित आईडीए के सचिव निर्वाचित

विवादों में घिरी इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की जालंधर इकाई के चुनाव मंगलवार बाद दोपहर सर्वसम्मति से संपन्न हो गए।

By Edited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 09:30 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 09:30 PM (IST)
डॉ. परहार प्रधान व डॉ. मनमोहित आईडीए के सचिव निर्वाचित
डॉ. परहार प्रधान व डॉ. मनमोहित आईडीए के सचिव निर्वाचित

जागरण संवाददाता, जालंधर : विवादों में घिरी इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की जालंधर इकाई के चुनाव मंगलवार बाद दोपहर सर्वसम्मति से संपन्न हो गए। डॉ. बीएस प्रहार को प्रधान व डॉ. मनमोहित सिंह को सचिव निर्वाचित घोषित किया गया। डॉ. सुनील मल्हन को साल 2020 के जालंधर इकाई का सर्वसम्मति से प्रधान बनाया गया।

आईडीए के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. सचिन देव मेहता ने बताया कि जालंधर इकाई के चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 29 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मंगलवार को सुबह डॉ. एएस रियाड़ व डॉ. हरजिंदर सिंह की टीम के साथ नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई। 2 उम्मीदवारों के नामंकन पत्र रद हो गए। चुनावी प्रक्रिया के दौरान डॉ. गरिमा बिबरा, डॉ. श्वेता कौशल, डॉ अमितेश सिंह, डॉ. सुखमन कौर, व हगुरप्रीत कौर ने नामांकन पत्र वापस ले लिए। आईडीए की चुनावी बैठक में 254 में से 157 सदस्यों ने भाग लिया। चुनावी प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया।

प्रधान (2019) डॉ. बीएस प्रहार प्रधान (2020) डॉ. सुनील मल्हन सचिव : डॉ. मनमोहित सिंह उपप्रधान : डॉ. हरप्रीत सिंह व मुनीश कौशल संयुक्त सचिव : डॉ. अचल मल्होत्रा सहायक सचिव : रिषी सैनी कैशियर : डॉ. अंकुश शर्मा कन्वीनर सीडीई : डॉ. जीडी सुनेजा कन्वीनर सीडीएच : डॉ. हरदेव सिंह कार्यकारी सदस्य : डॉ. नितीन जैन डॉ. भवप्रीत सिंह डॉ. अर्शदीप भारती डॉ. संजीव दीवान डॉ. पीएस डांग

पंजाब स्टेट के प्रतिनिधि डॉ. सुधीर मित्तल डॉ. राजेश यादव डॉ. प्रातल अग्रवाल डॉ. अजय बिबरा डॉ. एमएस रियाड़ डॉ. रजत सरीन सदस्यों में आपसी भाईचारे की करेंगी मजबूती आईडीए के नवनियुक्त प्रधान डॉ. बीएस प्रहार ने बताया कि कुछ कारणों के चलते सदस्य भटक चुके है। सभी सदस्यों को साथ लेकर आपसी भाईचारे की नींव को मजबूत बनाना और एकता की मिसाल बनाना उनका मुख्य लक्ष्य है। इसके अलावा दंत चिकित्सकों को बायोमेडिकल वेस्ट व अन्य समस्याओं से निजात दिलाना एजेंडे में शामिल है। उन्होंने कहा कि दांतों को आधुनिक तकनीक से मरीजों का इलाज करने के लिए सीडीई करवाई जाएंगी। लोगों तक पहुंच बनाने के लिए सीडीएच पर खासा जोर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी