जालंधर में एपीजे स्कूल में अंतर्सदन हिंदी हास्य रस कविता पाठ प्रतियोगिता करवाई, 16 छात्रों ने लिया भाग

एपीजे स्कूल के प्रिंसिपल गिरीश कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में हास्य का विशेष महत्व है। हास्य के कारण इंसान का स्वास्थ्य अच्छा होता है और वह कठिनाईयों का मुकाबला करने में सक्षम होते हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 01:47 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 01:47 PM (IST)
जालंधर में एपीजे स्कूल में अंतर्सदन हिंदी हास्य रस कविता पाठ प्रतियोगिता करवाई, 16 छात्रों ने लिया भाग
अंतर्सदन हिंदी हास्य रस कविता पाठ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए बच्चे।

जागरण संवाददाता, जालंधर। महावीर मार्ग स्थित एपीजे स्कूल में ज़ूम ऐप के जरिए अंतर सदन हिंदी हास्य रस कविता उच्चारण मिडिल तथा सीनियर स्तर पर आयोजित करवाई गई। इस प्रतियोगिता में चारों सदन अरावली, विंध्या, शिवालिक और नीलगिरी  के 16 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता की निर्णायक एपीजे कालेज की डा अंजना तथा एपीजे स्कूल रामामंडी की डा. अंजुम दीप थीं। प्रतियोगियों ने अपनी कविताओं द्वारा श्रोताओं को अपनी प्रस्तुति से लोट पोट कर दिया। विद्यालय के उभरते कवियों ने सबको गुदगुदाते हुए हंसने के लिए मजबूर कर दिया। एपीजे स्कूल के प्रिंसिपल गिरीश कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में हास्य का विशेष महत्व है। हास्य के कारण इंसान का स्वास्थ्य अच्छा होता है और वह कठिनाईयों का मुकाबला करने में सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, विद्यार्थियों को इनमें अवश्य भाग लेना चाहिए।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे

 मिडिल वर्ग में पहले स्थान पर निष्ठा अरोड़ा, दूसरे स्थान पर श्रेया गर्ग और मान्या जायसवाल

तीसरे स्थान पर अरुणी बंसल रही। इशके अलावा चारों सदनों के नतीजों में पहले स्थान पर विंध्या सदन, दूसरे स्थान पर नीलगिरी सदन, तीसरे स्थान पर शिवालिक और चौथे स्थान पर अरावली सदन रहा।

सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर आनंदिता आनंद, दूसरे स्थान पर वंशिका भाटिया, तीसरे स्थान पर मिशा पुरी और अनुष्का मित्तल रही।

चारों सदनों प्रतियोगिता में पहले स्थान पर अरावली सदन, दूसरे स्थान पर विंध्या सदन, तीसरे स्थान पर नीलगिरी सदन और चौथे पर शिवालिक सदन रहा।

chat bot
आपका साथी