VIDEO: अधिकतम स्तर तक पहुंचा सुखना का जलस्तर, खोला गया फ्लड गेट

चंडीगढ़ स्थित सुखना लेक का जलस्तर अधिकतम से ऊपर पहुंच गया, जिससे फ्लड गेट खोलना पड़ा।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 09:28 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 06:45 PM (IST)
VIDEO: अधिकतम स्तर तक पहुंचा सुखना का जलस्तर, खोला गया फ्लड गेट
VIDEO: अधिकतम स्तर तक पहुंचा सुखना का जलस्तर, खोला गया फ्लड गेट

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश मुसीबत बनने लगी है। जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। चंडीगढ़ स्थित सुखना लेक का जलस्तर अधिकतम से ऊपर पहुंच गया, जिससे फ्लड गेट खोलना पड़ा।

सुखना का फ्लड गेट खोलने से पहले पूजा की गई और लड्डू बांटे गए। सुखना से छोड़ा गया पानी पटियाला तक असर डाल सकता है। पानी के फ्लो वाले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।



सुखना से पानी छोड़े जाने के बाद पंचकूला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। सुखना के पानी से पंचकूला के सेक्टर 19 में जलभराव की आशंका है। इस बीच, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है। सेक्टर 26 से किशनगढ़ की तरफ जाने वालों को अलर्ट जारी किया गया है कि वह वैकल्पिक मार्गों से किशनगढ़ पहुंचे।

सुखना का फ्लड गेट खोलने के कारण बढ़ा चो का जलस्तर।

वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूली बच्चों के अभिभावकों को सलाह दी है कि वे दोपहर की शिफ्ट में स्कूल आने वाले बच्चों को स्कूल न भेजें। चंडीगढ़ में एेसे 40 स्कूल हैं जहां दोपहर की शिफ्ट लगती है।

chat bot
आपका साथी