मां बगलामुखी हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने डालीं आहुतियां

मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 08:57 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 08:57 PM (IST)
मां बगलामुखी हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने डालीं आहुतियां
मां बगलामुखी हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने डालीं आहुतियां

जागरण संवाददाता, जालंधर : अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की तरफ से साप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल में हुआ। श्री दुर्गा सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष 108 स्वामी सिकंदर महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हवन यज्ञ में जिले भर से श्रद्धालु शामिल हुए। जिसका आगाज नवग्रह पूजा के साथ हुआ।

इसके उपरांत स्वामी सिकंदर महाराज ने कहा कि जिस प्रकार इंसान के जीवित रहने के लिए जल व भोजन की आवश्यकता होती है, उसी तरह प्रभु का सिमरन उसके अध्यात्म की खुराक है। जिसे संगत व संतों का संग करके ही प्राप्त किया जा सकता है। अच्छी संगत से अच्छे विचार व संतों की संगत से ज्ञान की प्राप्ति होती है। मौके पर पर विशेष रूप से पहुंची गुरु मां नीरज रत्न सिकंदर ने सभी साधकों को आशीर्वाद देते हुए संतों की संगत करने को प्रेरित किया।

इस अवसर पर श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज, संगठन के पंजाब प्रधान विशाल शर्मा, जिला प्रधान वैभव शर्मा के अलावा राकेश महाजन, लीना महाजन, रुपेश कुमार शर्मा, चंद्र गोस्वामी, कमलेश्वर ठाकुर, मंजू जायसवाल, सुनीता गुप्ता, मालती गुप्ता, दीपा जयसवाल, मुन्नी श्रीवास्तव, पूनम जयसवाल, शिव देवी, कमला खरबंदा, मोहित जैन, रमेश कपूर, राजेश सेठ, दमन कपूर, अश्वनी मल्होत्रा, सुरेश खुराना, धीरज पाहवा, करण वर्मा, पंकज सिक्का, अश्वनी कपूर, विनय शर्मा, मोनिका शर्मा, राजू शर्मा, मोहित सिक्का, सुरिदर भगत, आशु शर्मा, साहिल वर्मा, विशाल कुंद्रा, प्रिस अरोड़ा, प्रशांत जग्गी, बृज मोहन, राजिदर प्रभाकर, शैली शर्मा, दीपिका कोहली, पियूष खन्ना, राजन खन्ना, पूजा शर्मा, नरेश दास, नरेश मौदगिल, दीपक कुमार व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी