3 किलो अफीम की सप्लाई करने आई दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

सीआइए देहाती पुलिस ने अफीम की सप्लाई करने आई दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान गांव रोडे, फिरोजपुर निवासी सुख¨वदर ¨सह, यूपी निवासी जीशान, चांदनी मिश्रा, सुशीला देवी के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 01:05 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 04:42 PM (IST)
3 किलो अफीम की सप्लाई करने आई दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार
3 किलो अफीम की सप्लाई करने आई दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, जालंधर : सीआइए देहाती पुलिस ने अफीम की सप्लाई करने आई दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान गांव रोडे, फिरोजपुर निवासी सुख¨वदर ¨सह, यूपी निवासी जीशान, चांदनी मिश्रा, सुशीला देवी के रूप में हुई है। उनके पास से पुलिस को तीन किलो अफीम मिली है।

एसएसपी नवजोत माहल ने बताया कि सीआइए प्रभारी ह¨रदर ¨सह गिल को सूचना मिली थी कि अफीम की बड़ी खेप लेकर चार लोग आ रहे हैं। ऐसे में एएसआइ निर्मल ¨सह ने गांव ढल्ला, मुकंदपुर से लोहारा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान दो महिलाएं व दो पुरुष वहां से निकल रहे थे और उनके हाथ में एक लिफाफा था। पुलिस को देख सभी भागने लगे तो पीछा कर उनको काबू किया गया। तलाशी लेने पर उनके थैले से तीन किलो अफीम बरामद हुई। जांच में सामने आया कि चारों पिछले काफी समय से यह धंधा कर रहे हैं। यूपी बिहार के रास्ते अफीम लाकर पंजाब के अलग अलग हिस्सों में सप्लाई करते हैं। जीशान के खिलाफ यूपी में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। वहीं सुख¨वदर ¨सह के खिलाफ पहले भी नशे के मामले दर्ज हैं। चारों को रिमांड पर लेकर उनके साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी