जालंधर में हड़ताल के बाद बैंकों में लौटे कर्मचारी, शाखाओं में उमड़ी भीड़, पेंडिंग चेक होंगे क्लीयर

जालंधर जिले में एक दिन में बीस हजार चेक क्लीयरेंस के लिए लगते हैं। शुक्रवार को बैंक शाखाओं के खुलने के बाद पेंडिंग बीस हजार चेक क्लीयर हो जाएंगे। वीरवार की हड़ताल के कारण शुक्रवार को इनकी संख्या 40 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 03:25 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 03:25 PM (IST)
जालंधर में हड़ताल के बाद बैंकों में लौटे कर्मचारी, शाखाओं में उमड़ी भीड़, पेंडिंग चेक होंगे क्लीयर
जालंधर में वीरवार को बैंक कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर चले गए थे। (सांकेतिक फोटो)

जालंधर, जेएनएन। वीरवार को बैंक हड़ताल होने के बाद शुक्रवार को बैंक शाखाओं में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। एक दिन की हड़ताल के बाद शुक्रवार को बैंक कर्मचारी काम पर लौट आए। इससे लोगों ने राहत महसूस की। नए लेबर कानूनों के खिलाफ बैंक कर्मचारी वीरवार को हड़ताल पर थे। हड़ताल में तीन हजार से अधिक कर्मचारी शामिल थे। बैंकों में कुर्सी पर कोई कर्मचारी नहीं था। एक दिन की हड़ताल के कारण शहर की बैंक शाखाओं में करीब 200 करोड़ के कैश की ट्रांस्जेक्शन नहीं हो पाई थी। वहीं, करीब 180 करोड़ रुपये के चेक क्लीयर नहीं हुए थे।

बता दें कि जालंधर जिले में एक दिन में बीस हजार चेक क्लीयरेंस के लिए लगते हैं। शुक्रवार को बैंक शाखाओं के खुलने के बाद पेंडिंग बीस हजार चेक क्लीयर हो जाएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि बैंक हड़ताल के दौरान चेक लगने की गिनती अधिक हो जाती है। रोजाना बीस हजार चेक क्लीयरेंस के लिए लगते हैं। वीरवार व शुक्रवार को लगने वाले चेक की गिनती चालीस हजार के करीब पहुंच जाती है। दो दिन में सभी चेक क्लीयर हो जाएंगे।

पंजाब बैंक एंप्लाईज एसोसिएशन के चेयरमैन अमृत लाल ने कहा कि हड़ताल के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। पहले की तरह काम हो रहा है। बैंक शाखाओं में सुबह लोगों की भीड़ देखी गई है। कैश की ट्रांस्जेक्शन भी हो रही थी। उन्होंने रहा कि एक -दो दिन में सभी चेक क्लीयरेंस हो जाएंगे और बैंकों का कामकाज सामान्य हो जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी