कंट्रोल रूम में शिकायतें कम, जानकारियां अधिक ले रहे लोग

चुनाव आचार संहिता को सख्ती के साथ लागू करवाने के लिए जिले के प्रशासकीय कांप्लेक्स में बनाए गए कंट्रोल रूम में शिकायतें कम व जानकारियां लेने के लिए अधिक काल्स आ रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 01:51 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 01:51 AM (IST)
कंट्रोल रूम में शिकायतें कम, जानकारियां अधिक ले रहे लोग
कंट्रोल रूम में शिकायतें कम, जानकारियां अधिक ले रहे लोग

जागरण संवाददाता, जालंधर : चुनाव आचार संहिता को सख्ती के साथ लागू करवाने के लिए जिले के प्रशासकीय कांप्लेक्स में बनाए गए कंट्रोल रूम में शिकायतें कम व जानकारियां लेने के लिए अधिक काल्स आ रही हैं। अधिकतर काल्स में लोग वोटर कार्ड बनवाने से लेकर नई वोट कैसे चेक करें सहित अन्य जानकारी हासिल करने को लेकर पूछ रहे हैं। वीरवार को सी-विजल एप के मार्फत दीवार पर होर्डिग्स लगाने को लेकर केवल एक शिकायत की गई, जबकि दिन भर में दस सवाल वोट बनवाने से लेकर अपने पोलिग बूथ की जानकारी हासिल करने को लेकर आती रही।

आठ जनवरी को लागू की गई आचार संहिता के साथ ही जिला प्रशासन द्वारा चुनाव को लेकर लोगों की शिकायतें सुनने व उसके समाधान करने को लेकर जिले के प्रशासकीय कांप्लेक्स के कमरा नंबर 204 में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यहां पर सभी नौ हलकों से संबंधित शिकायतें दर्ज करवाने को लेकर आह्वान किया गया है। यहां पर सी-विजल एप तथा हेल्पलाइन नंबर 1950 के माध्यम से आने वाली शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। जिले में अब तक सी-विजल एप पर 327 शिकायतें आई हैं। इनमें 182 शिकायतें जायज हैं, जबकि 145 शिकायतों का चुनाव से लेना-देना नहीं था। यहां आई शिकायतों को संबंधित आरओ को भेजकर इसका तुरंत समाधान करवाया जाता है। हालांकि जानकारी के अभाव में यहां पर शिकायतें कम तथा जानकारियां लेने के लिए अधिक काल्स आ रही हैं। जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी घनश्याम थोरी बताते हैं कि इस एप पर केवल चुनाव से संबंधित शिकायत ही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है।

chat bot
आपका साथी