ईदगाह में सुबह नौ बजे अदा होगी नमाज-ए-ईद, पढ़ें पंजाब वक्फ बोर्ड का टाइम टेबल Jalandhar News

ईद-उल-अजहा यानी बकरा ईद की नमाज सोमवार सुबह नौ बजे गुलाब देवी रोड स्थित ईदगाह में पढ़ी जाएगी। पंजाब वक्फ बोर्ड ने नमाज पढ़ने का टाइम टेबल जारी किया है।

By Edited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 02:51 AM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 09:43 AM (IST)
ईदगाह में सुबह नौ बजे अदा होगी नमाज-ए-ईद, पढ़ें पंजाब वक्फ बोर्ड का टाइम टेबल Jalandhar News
ईदगाह में सुबह नौ बजे अदा होगी नमाज-ए-ईद, पढ़ें पंजाब वक्फ बोर्ड का टाइम टेबल Jalandhar News

जागरण संवाददाता, जालंधर। इस्लामिक कलेंडर के 12वीं माह धू-अल-हिज्जा (हज) की दस तारीख को मनाई जाने वाली ईद-उल-अजहा यानी बकरा ईद की नमाज सोमवार सुबह नौ बजे गुलाब देवी रोड स्थित ईदगाह में पढ़ी जाएगी। पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य मोहम्मद कलीम आजाद ने शनिवार को जालंधर शहर व देहात स्थित मसजिद व ईद गाह में नमाज पढ़ने का टाइम टेबल जारी किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि नमाजियों को किसी तरह की परेशानी पेश न आए, इसके लिए बेहतर से बेहतर इंतजाम किया जा रहा है। मुस्लिम समाज अमन और शांती के साथ अपने हकूक का इस्तेमाल कर ईद मना रहा है और साथ देश में अमन बने रहे इस के लिए वह शिद्दत से इद की नमाज में खुदा से दुआ करेगा।

-जालंधर शहर में इद की नमाज पढ़े जाने का समय
ईदगाह गुलाब देवी रोड- सुबह 9.00 बजे। मुस्लिम कालोनी मस्जिद- 7.45 सुबह बजे। मस्जिद ईदगाह गुलाब देवी रोड- सुबह 8.15 बजे। ईदगाह कैंट- सुबह 8.30 बजे। मस्जिद बिलाल, अशोक नगर- सुबह 9.00 बजे। मस्जिद ईमाम नासिर- सुबह 9.00 बजे। मस्जिद आलीशान- सुबह 8.00 बजे। मस्जिद फिरोदोस कचहरी वाली- सुबह 8.05 बजे। मस्जिद उम्मे सलमा, बूटा मंडी- सुबह 8.05 बजे। मस्जिद मदनी स्टेट- सुबह 8.00 बजे। मस्जिद रेलवे रोड- सुबह 8.15 बजे। मस्जिद रहमानिया, सोढल- सुबह 8.20 बजे। मस्जिद गढ़ा- सुबह 8.15 बजे। मस्जिद अब्दुल हमीद, कंगनीवाल- सुबह 8.30 बजे। मस्जिद नूरपुर- सुबह 9.15 बजे। मस्जिद सब्जी मंडी- सुबह 8.00 बजे। मस्जिद जनता कालोनी- सुबह 8.30 बजे। काला सींगा ईदगाह- सुबह 8.35 बजे। मस्जिद दकोहा- सुबह 7.45 बजे। मस्जिद डरोली कलां- सुबह 9.00 बजे। मस्जिद अलकाजी नागरा- सुबह 8.00 बजे। फोलड़ीवाल मस्जिद- सुबह 8.30 बजे। जमशेर मस्जिद- सुबह 9.00 बजे। मस्जिद उम्र व मदरसा तालीम उल इस्लाम सुबह 8.15 बजे।

-नकोदर में नमाज पढ़े जाने का समय
सुरकपुर मस्जिद- सुबह 8.15 बजे। पतलह मस्जिद- सुबह 9.00 बजे बाबा मालिक बाजार- सुबह 9.15 बजे। मदनी मस्जिद नकोदर- सुबह 9.00 बजे। ईलाही मस्जिद- सुबह 9.00 बजे। मस्जिद कुवा मलशियां- सुबहह 8.30 बजे। कदनी गेट पुरानी जामा मस्जिद- सुबह 8.15 बजे। मदीना मस्जिद- सुबह 9.00 बजे। सयाल पुर मस्जिद- 9.10 बजे। शाहकोट नूर-ए-जमाल मस्जिद, शाहकोट- सुबह 9.30 बजे। नवा पिंड मस्जिद, शाहकोट- सुबह 9.00 बजे। शंकर मदरसा- सुबह 8.00 बजे। आदमपुर मस्जिद- सुबह 8.00 बजे। कठार मस्जिद- सुबह 8.30 बजे।
 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी