आइएमए पंजाब 2022 के लिए डा. पमजीत सिंह मान प्रधान निर्वाचित, डा. कुलवंत सिहं से थी सीधी टक्कर

साल 2022 के प्रदेश प्रधानगी के तथा साल 2021 के लिए उपप्रधान सचिव व वित्त सचिव के नामों पर आईएमए चुनाव कमेटी की मुहर लग गई। आइएमए पंजाब के साल 2020 में प्रदेश सचिव रहे डा. परमजीत मान को साल 2022 के लिए प्रदेश प्रधान निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 12:40 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 12:40 PM (IST)
आइएमए पंजाब 2022 के लिए डा. पमजीत सिंह मान प्रधान निर्वाचित, डा. कुलवंत सिहं से थी सीधी टक्कर
आइएमए पंजाब 2022 के लिए प्रधान निर्वाचित डा. पमजीत सिंह मान।

जालंधर, जेएनएन। डाक्टरों की संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) पंजाब में प्रधान पद को लेकर चुनावी राजनीति पर विराम लग गया। साल 2022 के प्रदेश प्रधानगी के तथा साल 2021 के लिए उपप्रधान, सचिव व वित्त सचिव के नामों पर आइएमए चुनाव कमेटी की मुहर लग गई। आइएमए पंजाब के साल 2020 में प्रदेश सचिव रहे डा. परमजीत सिंह मान को साल 2022 के लिए प्रदेश प्रधान निर्वाचित घोषित कर दिया गया। आइएमए पंजाब के चुनाव कमेटी के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. राकेश विग ने बताया कि आइएमए पंजाब प्रधान के लिए लुधियाना से डा. कुलवंत सिंह तथा नवांशहर से डा. परमजीत सिंह मान चुनाव मैदान में उतरे थे।

इस दौरान चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद डा. परमजीत सिंह मान को प्रदेश प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं साल 2021 के लिए प्रदेश उपप्रधान के दो पद के लिए रोपड़ से डा. भानू प्रताप व पठानकोट से डा. गोयल , सचिव पद के लिए होशियारपुर से डा. केशव सूद तथा वित्त सचिव के लिए बरनाला से डा. विकास छाबड़ा ने नामांकन पत्र भरे। इनका निर्विरोध निर्वाचन घोषित हो गए थे।

चुनाव के लिए 15 नवंबर से पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया शुरू हो कर 20 दिसंबर तक चली। जनवरी के पहले सप्ताह में मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए। राज्य में 200 वोटरों ने प्रधान पद का फैसला किया। आइएमए प्रदेश प्रधानगी के लिए चुनावी जंग शुरू हो गई है। आइएमए चुनाव में पहली बार उम्मीदवारों के सिर पर राजनीतिक दलों ने हाथ रखा हैं। आइएमए पंजाब चुनाव में पहली बार पर्दे के पीछे राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगाया। चुनाव में  कांग्रेस, अकाली दल तथा बसपा के कई बड़े नेताओं ने भी अपनी ताकत दिखाने के  प्रयास किए थे।

chat bot
आपका साथी