लगातार पांचवें दिन दिल्ली-जालंधर फ्लाइट डेढ़ घंटा लेट, कम नहीं हो रही यात्रियों की मुश्किलें

जालंधर में एयर ट्रेवलर्स की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को लगातार पांचवें दिन दिल्ली-आदमपुर सेक्टर की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से पिछड़ गई है। पिछले 2 घंटे में ही फ्लाइट को दो बार शेड्यूल किया गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 04:59 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 04:59 PM (IST)
लगातार पांचवें दिन दिल्ली-जालंधर फ्लाइट डेढ़ घंटा लेट, कम नहीं हो रही यात्रियों की मुश्किलें
जालंधर में स्पाइसजेट की फ्लाइट लगातार अनियमित हो रही है। (फाइल फोटो)

जालंधर, जेएनएन। एक बार फिर से अन्य सेक्टरों की देरी दिल्ली-आदमपुर दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट पर भारी पड़ी है। लगातार पांचवें दिन दिल्ली-आदमपुर सेक्टर की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से पिछड़ गई है। हालात यह है कि पिछले 2 घंटे में ही फ्लाइट को दो बार शेड्यूल किया गया है। 

पहले फ्लाइट लगभग 2 घंटे देरी से संचालित होने की सूचना दी गई। इसके बाद दोबारा जारी शेड्यूल में फ्लाइट लगभग डेढ़ घंटा देरी से संचालित होनी बताई जा रही है। उपलब्ध करवाई गई सूचना के मुताबिक अब दिल्ली आदमपुर सेक्टर की फ्लाइट 3:40 की बजाय शाम 5:05 पर आदमपुर के लिए रवाना होगी। हालांकि आदमपुर से दिल्ली की वापसी फ्लाइट का समय दिल्ली से आने वाली फ्लाइट के आगमन पर ही निर्भर करेगा।

कई दिनों से लगातार लेट हो  रही है फ्लाइट

आदमपुर से दिल्ली की इकलौती स्पाइसजेट फ्लाइट लगातार लेटलतीफी का शिकार हो रही है। शुक्रवार को भी यह करीब एक घंटा देरी से दिल्ली से आदमपुर पहुंची थी। पहले खराब मौसम और धुंध के कारण फ्लाइट कई बार कैंसिल भी हो चुकी है। इस कारण अब दोआबा के यात्रियों का इस पर से विश्वास उठता जा रहा है।

फ्लाइट की विश्वसनीयता पर उठा सवाल

पिछले दिनों सामने आया था कि फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्री अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट का रुक करते हैं। उन्हें आननफानन में टैक्सी किराये पर लेनी पड़ती है। इसका किराया ही दो से तीन हजार रुपये के बीच बैठता है। बाद में विमान की टिकट बुक करवाने का खर्च अलग से उठाना पड़ता है। पिछले कई दिनों से जारी जालंधर से दिल्ली फ्लाइट की अनियमितता ने अब इसकी विश्वनीयता पर सवालिया निशान लगा दिया है। 

chat bot
आपका साथी