आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट फिर 50 मिनट लेट, आए दिन यात्री हो रहे परेशान

आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट के लेट रवाना होना का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो मौसम साफ हाेने के बावजूद भी फ्लाइट आए दिन लेट हो रही है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Fri, 31 Jan 2020 01:29 PM (IST) Updated:Sat, 01 Feb 2020 07:41 AM (IST)
आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट फिर 50 मिनट लेट, आए दिन यात्री हो रहे परेशान
आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट फिर 50 मिनट लेट, आए दिन यात्री हो रहे परेशान

जालंधर, जेएनएन। निर्धारित समय से पिछड़ने का सिलसिला जारी रखते हुए स्पाइसजेट की आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट शुक्रवार को फिर से अपने निर्धारित समय से 50 मिनट की देरी से उड़ान भर सकी। फ्लाइट का आदमपुर से दिल्ली के लिए रवाना होने का समय बाद दोपहर 11:40 निर्धारित है, लेकिन फ्लाइट 12:30 बजे टेक ऑफ कर सकी।

इससे पहले दिल्ली से भी आदमपुर के लिए भी फ्लाइट का संचालन लगभग एक घंटा पांच मिनट की देरी से हुआ। नई दिल्ली से आदमपुर के लिए फ्लाइट का समय सुबह 10:05 बजे निर्धारित है, लेकिन फ्लाइट ने दिल्ली से आदमपुर के लिए 11:10 पर उड़ान भरी।

वीरवार को भी डेढ़ घंटा लेट थी फ्लाइट

वीरवार को दोआबा क्षेत्र में मौसम तो साफ रहा था, लेकिन इसके बावजूद स्पाइसजेट की लेटलतीफी कायम रही थी। आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से पिछड़ गई। वीरवार को फ्लाइट में लगभग डेढ़ घंटे तक की देरी से रवाना हुई थी। फ्लाइट का आदमपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने का समय 11:40 निर्धारित है, लेकिन फ्लाइट 1:05 पर टेक ऑफ कर सकी। इससे पहले दिल्ली से भी फ्लाइट का संचालन लगभग सवा घंटे की देरी से हुआ था।

या‍त्री हर रोज झेल रहे परेशान

दिल्ली-आदमपुर फ्लाइट के लेट होने की समस्या अब आम हो गई है। पहले मौसम की वजह से फ्लाइट में देरी होती थी, लेकिन अब मौसम साफ होने के बावजूद फ्लाइट लेट हो रही है। पिछले कई दिनों से हर राेज फ्लाइट रवाना होने में एक घंटे से ज्यादा की देरी हो रही है। फ्लाइट लेट होने से या‍त्रियों को आदमपुर एयरपोर्ट पर काफी समय तक इंतजार करना पड़ रहा है और परेशानी झेलनी पड़ रही है।

फ्लाइट से मुंह मोड़ रहे यात्री

दिल्ली-आदमपुर फ्लाइट के लगातार लेट होने से यात्री काफी नुकसान झेल रहे हैं। जिन लोगों को समय पर किसी काम के लिए पहुंचना होता है, वे काफी दिक्कतें झेल रहे हैं। ऐसे में अब कई यात्री इस फ्लाइट के टिकट बुक करवाने से कतरा रहे हैं। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

chat bot
आपका साथी