दलबदलू हुए सक्रिय : दो दिन पहले भाजपा में, फिर बने कांग्रेसी

पंजाब में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही दलबदलू सक्रिय हो गए हैं। जालंधर में दो दिन पूर्व जिन 15 परिवारों ने भाजपा की सदस्यता ली थी वे फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 07 Nov 2016 03:26 PM (IST) Updated:Mon, 07 Nov 2016 03:52 PM (IST)
दलबदलू हुए सक्रिय : दो दिन पहले भाजपा में, फिर बने कांग्रेसी

जेएनएन, जालंधर। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक दलों द्वारा अपने-अपने हलके से ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करवाने का सिलसिला भी जोर पकड़ता जा रहा है। इसी तरह का एक मामला सामने आया है कि दो दिन पहले ही नॉर्थ हलके से वार्ड नंबर 22 के 15 परिवारों द्वारा भाजपा में शामिल होने की खबर आई थी, लेकिन आज वही परिवार फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसके चलते कांग्रेस नेता अवतार हैनरी व भाजपा नेता केडी भंडारी एक बार फिर किसी अलग मुद्दे पर आमने-सामने हो गए हैं।

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने बताया कि पिछले दिनों में हलका उतरी विधानसभा के वार्ड न 22 के संजय गांधी नगर के कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होने की बात सामने आई थी। परंतु उन कार्यकर्ताओ ने यह सब नॉर्थ हलके के विधायक और वार्ड के पार्षद कवलजीत सिंह बेदी की घनोनी हरकत बताई।

कांग्रेसी वर्कर कुलविंदर सिंह काला, केवल सिंह और निर्मल सिंह ने कहा कि वे पार्षद बेदी के पास वार्ड की कुछ समस्या लेकर गए थे, पर वहां मौजूद विधायक केडी भंडारी ने उन्हें भाजपा ज्वाइन करने पर मजबूर किया, लेकिन गत दिवस वे फिर उनके पास आए व उन्होंने बताया कि वह कांग्रेस में ही हैं और उन्होंने अपनी पार्टी नहीं छोड़ी। बल्कि उन्हें जबरदस्ती भाजपा में शामिल करवाया गया था। पढ़ें : सरबत खालसा से पहले धर पकड़ तेज, 110 पंथक नेता किए गए गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी