जालंधर में 13 साल के लड़के का शव मिलने से सनसनी, मर्डर की आशंका, गुस्साए घरवालों का प्रदर्शन

धम्मा 7 जनवरी की शाम 730 बजे के करीब रविदास गुरुद्वारा के पास अन्य बच्चों संग खेल रहा था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा। घरवालों ने ढूंढ़ने की कोशिश की लेकिन नहीं मिला। अब दस दिन बाद उसका शव मिला है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 04:20 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 05:06 PM (IST)
जालंधर में 13 साल के लड़के का शव मिलने से सनसनी, मर्डर की आशंका, गुस्साए घरवालों का प्रदर्शन
जालंधर के खुरला किंगरा में 13 साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

संवाद सहयोगी, जालंधर। खुरला किंगरा में 7 जनवरी से गायब 13 साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। हत्या किए जाने की आशंका जताते हए घरवालों ने घटना के विरोध में धरना प्रदर्श किया है। बच्चे का अपहरण किए जाने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। लड़के का नाम धम्मा पुत्र कश्मीरा और माता बेबी है। माता-पिता दोनों मजदूरी करतें हैं। बच्चे का शव पास के खेतों में मिलने के बाद घरवालों ने अड्डा खुरला किंगरा में टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच उन्हें शांत करवाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

उनका कहना है कि धम्मा 7 जनवरी की शाम 7:30 बजे के करीब रविदास गुरुद्वारा के पास अन्य बच्चों संग खेल रहा था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा। घरवालों ने ढूंढ़ने की कोशिश की लेकिन नहीं मिला। गुरुद्वारे के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो उनका बच्चा पास की गली में जाता दिखाई दिया, परंतु गली से बाहर निकला नहीं। फुटेज में जब बच्चा गली में जाता है,उसी समय एक व्यक्ति गली में जाकर मोटरसाइकिल से बाहर निकलता है। काफी अंधेरा होने के कारण स्पष्ट रूप से उस व्यक्ति का चेहरा देख पाना मुश्किल है।

पिता ने किया संदिग्ध व्यक्ति को पहचानने का दावा

धम्मा के पिता का कहना है कि व्यक्ति की हाव भाव से वह व्यक्ति को पहचानता है। उनका कहना है कि वीडियो में बच्चा पहले गली में जाता है, उसके बाद गली के अंदर से शिवा निवासी आबादपूरा निकलता है। घरवालों ने थाना सात में शिकायत दी थी पर पुलिस एफआईआर नहीं दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस छोड़ पूर्व जेल मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर और बेटा दमनवीर शिअद (संयुक्त) में शामिल, भाजपा को मिलेगा फायदा

chat bot
आपका साथी