रिजल्ट जारी, मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले के लिए काउंसलिग आज से

शिक्षा विभाग ने मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट का नजीता जारी कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 09:07 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 09:07 PM (IST)
रिजल्ट जारी, मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले के लिए काउंसलिग आज से
रिजल्ट जारी, मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले के लिए काउंसलिग आज से

जागरण संवाददाता, जालंधर

शिक्षा विभाग ने मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट का नतीजा 52 दिन बाद जारी कर दिया है। अब शुक्रवार से जालंधर, अमृतसर, बठिडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, लुधियाना, मोहाली, पटियाला, संगरूर और तलवाड़ा के लिए काउंसलिग शुरू हो रही है। यही प्रक्रिया 29 नवंबर तक रोजाना सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके लिए हेडक्वार्टर मेरिटोरियस स्कूलों में ही बनाए गए हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने दसवीं कक्षा के सर्टिफिकेट लेकर आने होंगे।

मेरिटोरियस स्कूल में दाखिले के लिए 80 फीसद अंकों की शर्त को घटा दिया है। इसके तहत अब जनरल कैटेगरी के लिए 70 फीसद व रिजर्व कैटेगरी के लिए 65 फीसद तय किए हैं। मेरिटोरियस स्कूलों का सेशन भी बाकी स्कूलों की तरह एक अप्रैल से शुरू हो जाता है, मगर दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट में रजिस्ट्रेशन की तिथियों को ही नौ बार आगे बढ़ा दिया गया था। इसके बाद तीन अक्टूबर को परीक्षा ली गई थी। उम्मीद है कि काउंसलिग की प्रक्रिया 29 नवंबर तक पूरी करने के बाद दिसंबर के पहले सप्ताह से ही कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

chat bot
आपका साथी