वार्ड नंबर 2 के पार्षद सुशील शर्मा जालंधर भाजपा के नए अध्यक्ष चुने गए

42 साल के सुशील शर्मा साल 2017 के निगम चुनाव में वार्ड नंबर 2 से चुनावी राजनीति में उतरे और अकाली-भाजपा के खिलाफ जबरदस्त लहर के बावजूद जीत हासिल करने में सफल रहे थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 01:49 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 01:49 PM (IST)
वार्ड नंबर 2 के पार्षद सुशील शर्मा जालंधर भाजपा के नए अध्यक्ष चुने गए
वार्ड नंबर 2 के पार्षद सुशील शर्मा जालंधर भाजपा के नए अध्यक्ष चुने गए

जालंधर, जेएनएन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति शुरू करने वाले सुशील शर्मा को जिला भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वह रमन पब्बी का स्थान लेंगे। पंजाब भाजपा की ओर से बुधवार को कई जिलों में नए जिलाक्ष्यक्ष बनाए गए, जिनमें सुशील का भी नाम शामिल था। सुशील शर्मा वार्ड नंबर 2 से भाजपा पार्षद हैं और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। वह नगर निगम की बैठकों में अक्सर जनहित से जुड़े मुद्दे उठाते रहते हैं। बताया जा रहा है कि शुरू से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा संगठन से जुड़े होने के कारण उनकी नियुक्ति पर मुहर लगी है।

42 साल के सुशील शर्मा साल 2017 के निगम चुनाव में वार्ड नंबर 2 से चुनावी राजनीति में उतरे और अकाली-भाजपा के खिलाफ जबरदस्त लहर के बावजूद जीत हासिल करने में सफल रहे थे। निगम पार्षद बनने के बाद वह लगातार शहर से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं। वह हाल ही में पंजाब भाजपा के महासचिव नियुक्त किए गए थे। सुशील जालंधर के इंचार्ज बनाए गए सुभाष शर्मा के करीबी हैं। 

भाजपा में गुटबाजी दूर करना बड़ी चुनौती

पिछले विधानसभा चुनाव में जालंधर लोकसभा क्षेत्र की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा को करारी हार मिली थी। यहां तक कि उसके गठबंधन सहयोगी अकाली दल ने भी बेहतर प्रदर्शन किया था पर भगवा पार्टी खाता भी नहीं खोल सकी थी। इसका बड़ा कारण जालंधर भाजपा में गुटबाजी को बताया गया था। नए जिला अध्यक्ष के लिए सभी गुटों के लोगों को एक साथ लाना ही सबसे बड़ी चुनौती होगी। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी