नोटबंदी के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका Jalandhar News

जिला कांग्रेस प्रधान बलदेव सिंह देव और डॉक्टर जसलीन सेठी ने कहा कि नोटबंदी के बाद से अब तक देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं आई है और लोगों का जीवन मुश्किल हुआ है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 01:04 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 05:08 PM (IST)
नोटबंदी के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका Jalandhar News
नोटबंदी के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। नोटबंदी के तीन साल पूरे होने पर केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में कांग्रेस की तरफ से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी के तहत जालंधर कांग्रेस ने शुक्रवार को कचहरी चौक में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और राेष जताया। 

जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलदेव सिंह देव और महिला कांग्रेस की पंजाब प्रवक्ता व जिला प्रधान पार्षद डॉक्टर जसलीन सेठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस भाजपा सरकार की नीतियों की जमकर आलाेचना की गई।

जिला कांग्रेस प्रधान बलदेव सिंह देव और डॉक्टर जसलीन सेठी ने कहा कि नोटबंदी के बाद से अब तक देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं आई है और लोगों का जीवन मुश्किल हुआ है। नोटबंदी के समय देश के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। तीन साल पहले पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था अभी तक नहीं सुधर पाई है। जिला प्रधान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि लोगों से किए वादे पूरा करने में सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। विकास के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है।

केंद्र सरकार के खिलाफ किए गए कांग्रेस के प्रदर्शन में सिर्फ विधायक बाबा इंद्री शामिल हुए और वह भी बाकी विधायकों के न आने और अनुशासनहीनता को देखकर मौके से चले गए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी