पर्यावरण बचाओ पर कराई प्रतियोगिता

सीजेएस पब्लिक स्कूल की प्रिसिपल डॉ. रवि सुत्ता ने अध्यक्षता में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर ऑनलाइन प्रतियोगिता भी करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Jun 2020 01:59 AM (IST) Updated:Tue, 09 Jun 2020 06:08 AM (IST)
पर्यावरण बचाओ पर कराई प्रतियोगिता
पर्यावरण बचाओ पर कराई प्रतियोगिता

जासं, जालंधर : सीजेएस पब्लिक स्कूल की प्रिसिपल डॉ. रवि सुत्ता ने अध्यक्षता में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर ऑनलाइन प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। फैंसी ड्रेस में रावी, हरसीरत कौर, गुनीत, हर्ष और परिजत ने सेव अर्थ और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। हार्दिक, रोहनप्रीत, आभ्या, सहजप्रीत, जसकरन, अकसहज, पावनी ने पौधे लगाए, जबकि रमनीक, गितांजय, हरसिमरन, जसप्रीत सिंह, सुनैयना ने पोस्टर बनाए। विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि भविष्य को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा प्रत्येक साल लगाने होंगे।

पोस्टर बना पौधे लगाने का दिया संदेश

जालंधर : पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी प्राइमरी स्कूल बूटा पिड में ऑनलाइन पोस्टर व पेंटिग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें शिक्षिका मनजिदर कौर और मंजू शर्मा ने बच्चों के साथ पौधे भी लगाए। उनकी संभाल करने की भी शपथ दिलाई। साथ ही बच्चों को पौधारोपण का महत्व बताया गया। शिक्षकों ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए कम से कम सप्ताह में एक दिन साइकिल या पैदल जरूर चलें।

सोलो डांस में हिमानी फ‌र्स्ट

जालंधर : एचएमवी कालेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ऑनलाइन सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 30 छात्राओं ने अपनी वीडियो बनाकर भेजी। डांस विभाग की अध्यक्ष डॉ. पूजा मिन्हास ने जजमेंट की। हिमानी ने पहला, साक्षी ने दूसरा, दामिनी शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिसिपल डॉ. अजय सरीन, स्कूल को-आर्डिनेटर मिनाक्षी स्याल ने विजेता छात्राओं की प्रतिभा को सराहा। प्रतियोगिता की इंचार्ज कॉमर्स की लेक्चरर ऋचा थी।

chat bot
आपका साथी