बठिंडा में मारपीट के विभिन्न मामलों में दो सगे भाइयों समेत छह लोगों पर केस दर्ज, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

बठिंडा पुलिस ने मारपीट के विभिन्न दो मामलों में दो सगे भाइयों समेत छह लोगों पर मामला दर्ज किया है। इसमें तीन नामजद और तीन अज्ञात हैं। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 03:35 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 03:35 PM (IST)
बठिंडा में मारपीट के विभिन्न मामलों में दो सगे भाइयों समेत छह लोगों पर केस दर्ज, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
बठिंडा में मारपीट के विभिन्न मामलों में छह लोगों पर मामला दर्ज किया है।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा पुलिस ने मारपीट के विभिन्न दो मामलों में दो सगे भाइयों समेत छह लोगों पर मामला दर्ज किया है। इसमें तीन नामजद और तीन अज्ञात हैं। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना कैनाल कालोनी पुलिस को शिकायत देकर नवनीत सिंह निवासी परसराम नगर बठिंडा ने बताया कि बीती पांच सितंबर को आरोपित गौरव कुमार निवासी रेलवे क्वार्टर ने तीन अज्ञात युवकों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। मारपीट करने की वजह पैसे लेन-देन का विवाद था।

पुलिस ने तीन अज्ञात और आरोपित गौरव पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य मामले में थाना फूल पुलिस को शिकायत देकर गांव फूलेवाला निवासी मंदर सिंह ने बताया कि बीती 10 सितंबर को आरोपित गोरा खान व उसका भाई बहादर खान निवासी गांव फूलेवाला ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। मारपीट करने की वजह पुराना विवाद है, जिसकी वह दोनों भाई रंजिश रखे हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी